MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • Sankashti Chaturthi 2023: राशि अनुसार ये खास उपाय दूर करेंगे आपके संकट, 10 जनवरी को तिल चतुर्थी पर करें

Sankashti Chaturthi 2023: राशि अनुसार ये खास उपाय दूर करेंगे आपके संकट, 10 जनवरी को तिल चतुर्थी पर करें

Sankashti Chaturthi 2023 Rashi Anusar Upay:भगवान श्रीगणेश को प्रसन्न करने के लिए साल में कई व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं। तिल चतुर्थी भी इनमें से एक है। इस बार तिल चतुर्थी 10 जनवरी, मंगलवार को है। इस दिन राशि अनुसार उपाय करने से शुभ फलों की प्राप्ति संभव है। 

4 Min read
Manish Meharele
Published : Jan 10 2023, 08:16 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

मेष राशि
इस राशि का स्वामी मंगल ग्रह है। इस राशि के लोग श्रीगणेश को बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं और ॐ वक्रतुण्डाय हुं मंत्र का जप करें। इससे इनके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी और आने वाला संकट टल जाएगा।
 

212

वृषभ राशि
इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। जीवन के सभी भौतिक सुख और ऐशो-आराम इन्हीं से प्राप्त होते हैं। इस राशि के लोग श्रीगणेश को मोदक का भोग लगाएं और ॐ ह्रीं ग्रीं ह्रीं॥ मंत्र का जाप करें। 
 

312

मिथुन राशि
इस राशि का स्वामी बुध ग्रह है, जो बुद्धि और वाणी के देवता हैं। इस राशि वाले श्रीगणेश को गुड़, मूंग के लड्डू और फलों का भोग लगाएं। साथ ही ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ग्लौं गं गणपतेय वर वरद् सर्वजनं मे वशमानाय स्वाहा मंत्र का जप करें। 
 

412

कर्क राशि
इस राशि का स्वामी चंद्रमा है। इनकी पूजा भी तिल चतुर्थी पर विशेष रूप से की जाती है। इस राशि के लोग श्रीगणेश को मोदक, मक्खन और खीर का भोग लगाएं। साथ ही ॐ वक्रतुण्डाय हुं मंत्र का जाप करें। 
 

512

सिंह राशि
इस राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं। सिंह राशि वाले तिल चतुर्थी पर श्रीगणेश को गुड़ या इससे बने व्यंजनों जैसे गजक, रेवड़ी आदि का भोग लगाएं। साथ ही ऊं गं गणपतये नम: मंत्र का जाप करें।
 

612

कन्या राशि
इस राशि का स्वामी बुध ग्रह है। इस राशि के लोग तिल चतुर्थी के मौके पर श्रीगणेश को मूंग का हलवा या किशमिश का भोग लगाएं और मंत्र: ॐ गं गणपतयै नमः या ॐ श्रीं श्रियैः नमः मंत्र का जाप कम के कम 108 बार करें। 
 

712

तुला राशि
इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। इस राशि वाले तिल चतुर्थी पर श्रीगणेश को बूंदी के लड्डू, माखन-मिश्री और केला अर्पित करें। साथ ही ॐ ह्रीं, ग्रीं, ह्रीं गजाननाय नम: मंत्र का जाप करें। इससे इनकी हर कामना पूरी होगी।
 

812

वृश्चिक राशि
इस राशि का स्वामी मंगल ग्रह है। इस राशि के लोग श्रीगणेश को लाल रंग की मिठाई का भोग लगाएं, साथ ही लाल रंग से रंगे हुए चावल अर्पित करें। ॐ वक्रतुण्डाय हुं मंत्र का जाप भी करें। 
 

912

धनु राशि
इस राशि का स्वामी गुरु ग्रह है। इस राशि वाले भगवान श्रीगणेश को केसर मिश्रित मिठाई या केसरिया दूध का भोग लगाएं। साथ ही ऊं गं गणपतयै नमः मंत्र का जाप करें। इससे आपके जीवन में खुशहाली आएगी।
 

1012

मकर राशि
इस राशि का स्वामी शनि ग्रह है। इस राशि वाले तिल चतुर्थी पर श्रीगणेस को काले अंगूर या किशमिश का भोग लगाएं। साथ ही ऊं लंबोदराय नमः मंत्र का जाप भी करें। ऐसा करने से आपके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
 

1112

कुंभ राशि
इस राशि के स्वामी भी शनिदेव ही हैं। इस राशि वाले श्रीगणेश को बूंदी के लड्डू या मौसमी फल अर्पित करें। साथ ही ॐ सर्वेश्वराय नमः मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से इनके जीवन में आने वाले संकट टल जाएंगे। 
 

1212

मीन राशि
इस राशि का स्वामी गुरु ग्रह है। इस राशि वाले श्रीगणेश जी को बेसन के लड्डू, केले और बादाम अर्पित कर सकते हैं। साथ ही ॐ सिद्धि विनायकाय नमः मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से इनके जीवन में खुशहाली आएगी।


ये भी पढ़ें-

Lohri 2023: लोहड़ी से जुड़ी हैं ये 4 परंपराएं, इनके बिना अधूरा है ये त्योहार


Til Chaturthi 2023: पूजा में तिल का उपयोग क्यों करते हैं, क्या आप जानते हैं तिल से जुड़ी ये बातें?

Magh Bihu 2023: क्यों मनाया जाता है माघ बिहू उत्सव, जानें इस बार ये कब मनाया जाएगा?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे। 

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया जगत में इनके पास 19 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर धर्म-आध्यात्म बीट पर काम कर रहे हैं। करियर की शुरुआत इन्होंने स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की थी। इसके बाद वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे और 2010-2019 तक दैनिक भास्कर डिजिटल में धर्म डेस्क पर काम किया। इन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। इनके पास जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक की डिग्री है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved