बिना तोड़-फोड़ भी दूर हो सकता है घर का वास्तु दोष, ध्यान रखें ये 8 वास्तु टिप्स
उज्जैन. कई बार मकान बनवाते समय कई ऐसी गलतियां हो जाती हैं जो वास्तु दोष की श्रेणी में आती हैं। इन वास्तु दोषों का असर उस घर में रहने वाले प्रत्येक सदस्य पर भी पड़ता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, कुछ मामूली परिवर्तन कर या आसान उपाय कर इन वास्तु दोषों को आसानी से समाप्त किया जा सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही आसान वास्तु टिप्स के बारे में बता रहे हैं-
18

1. यदि आपके घर की छत पर या इधर-उधर बेकार सामान पड़ा हो तो उसे तुरंत वहां से हटा दें।
28
2. घर की दीवारों का प्लास्टर उखड़ गया हो तो तुरंत मरम्मत करवा लें। रंग-रोगन करवाते रहें।
38
3. किचन के सामने बाथरूम नहीं होना चाहिए। यदि हो तो बाथरूम व किचन के बीच में पर्दा लगा दें।
48
4. घर के दरवाजे व खिड़कियां खुलने व बंद होने पर आवाज करती हैं तो उनकी मरम्मत करवाएं।
58
5. आग्नेय (पूर्व-दक्षिण) कोण में दोष हो तो यहां जीरो वाट का एक लाल बल्ब लगा लें।
68
6. शुभ चिह्न जैसे- लक्ष्मी, गणेश, स्वस्तिक, ऊं या अन्य मांगलिक चिह्न मेनगेट के ऊपर लगाएं।
78
7. दक्षिण-पश्चिम दिशा में अधिक दरवाजे या खिड़कियां हों तो उन्हें बंद करके उनकी संख्या कम कर दें।
88
8. घर के बाहर आंगन में हरे-भरे पौधे लगाएं, इनसे घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Latest Videos