MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • 24 घंटे में 20 लोगों की कोरोना से मौत, CM योगी ने 10 लाख प्रवासी मजदूरों के बैंक खातों में भेजे 1-1 हजार

24 घंटे में 20 लोगों की कोरोना से मौत, CM योगी ने 10 लाख प्रवासी मजदूरों के बैंक खातों में भेजे 1-1 हजार

लखनऊ (Uttar Pradesh) ।  यूपी में कोरोना संक्रमण फैलने की रफ्तार और ज्यादा तेज हो गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 536 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 20 मरीजों की मौत हुई है। इस तरह कोरोना के केस की संख्या 12616 हो गई है, जबकि मरने वालों की कुल संख्या अब 365 पहुंच गई है। वहीं, अब तक 7609 लोग ठीक हो चुके हैं। दूसरी ओर योगी सरकार ने आज 10 लाख 48 हजार 166 प्रवासी मजदूरों के बैंक अकाउंट में एक-एक हजार रुपए भेज दिया है। यह धनराशि  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर  लाभार्थियों को पैसा भेजा है।   

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Jun 13 2020, 01:07 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार देर शाम यूपी के सभी जिलों में ट्रूनेट मशीनों की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि इन मशीनों के लगने के बाद अब कुछ घंटों के भीतर ही रिपोर्ट आ जाएगी। 

26


सीएम ने योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोविड-19 से लड़ने के लिए यह जरूरी है कि हमारे सामने वह सारे उपाय होने चाहिए, जो हर प्रकार से संक्रमण की चेन को तोड़ने में मददगार साबित हों। 

36


सीएम ने कहा कि पहले चरण में कोरोना की जांच के लिए कोविड अस्पतालों में आरटी पीसीआर मशीन को जोड़ा गया। अब नॉन कोविड अस्पताल में ट्रूनेट मशीन की सुविधा मुहैया करवा रहे हैं। इस मशीन से कुछ समय में कोरोना की रिपोर्ट आ जाएगी। इसके चलते इमरजेंसी सेवाओं को पहले से ज्यादा बेहतर किया जा सकता है। प्रदेश के 75 जिलों और 6 मेडिकल कॉलेज में ट्रूनेट मशीन की आपूर्ति करने में हम सफल रहे हैं।

46

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज 10 लाख 48 हजार 166 प्रवासी मजदूरों के बैंक अकाउंट में एक-एक हजार रुपए भेज दिया है।  इस योजना के तहत कुल 104 करोड़ 82 लाख रुपए आज ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए। कार्यक्रम के दौरान श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और राजस्व एवं बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री विजय कश्यप मौजूद रहे।

56


यूपी में पिछले 24 घंटे में कानपुर नगर में तीन मौतें हुई हैं। आगरा, मेरठ, गाजियाबाद और प्रयागराज में दो-दो, लखनऊ, नोएडा, फिरोजाबाद, मुरादाबाद, वाराणसी, बस्ती, हापुड़, मथुरा, महाराजगंज में एक-एक मौत हुई है।

66


प्रदेश में अब तक 365 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें सबसे ज्यादा मौतें आगरा में 60 हुई हैं। इसके बाद मेरठ में 47, कानपुर नगर में 25 मौतें हुई हैं। गाजियाबाद, अलीगढ़ और फिरोजाबाद में 19-19, मुरादाबाद में 13, बस्ती में 11, नोएडा में 10, लखनऊ, बुलंदशहर और झांसी में नौ-नौ, गोरखपुर में आठ, संतकबीर नगर और मथुरा में सात-सात, वाराणसी और प्रयागराज में छह-छह, हापुड़ में पांच मौतें हुई हैं।

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Uttar Pradesh Weather Today: नोएडा में बारिश, लखनऊ में धूप, जानिए प्रयागराज और वाराणसी का हाल
Recommended image2
CM योगी का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला: श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए आगे आएं सपा प्रमुख
Recommended image3
होली पर UP-बिहार वालों को ट्रेन का कंफर्म टिकट मिलेगा, रेलवे ने दिया बड़ा तोहफा!
Recommended image4
UP Health News: 81 मेडिकल कॉलेज, 12,700 MBBS सीटें और 55 हजार करोड़ का स्वास्थ्य बजट
Recommended image5
UP Board Exam 18 फरवरी से: 53 लाख छात्र-8033 केंद्र, हर कक्ष में लाइव वेबकास्टिंग और कड़ी सुरक्षा
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved