- Home
- States
- Uttar Pradesh
- वकालत की पढ़ाई करने के बाद ये शख्स कर रहा ऐसा काम, मिट्टी भी बन जा रहा 'सोना'
वकालत की पढ़ाई करने के बाद ये शख्स कर रहा ऐसा काम, मिट्टी भी बन जा रहा 'सोना'
बाराबंकी (Uttar Pradesh) । वकालत की पढ़ाई करने के बाद एक शख्स ने मिट्टी की कुम्हार का काम कर रहा है। जिसकी कलाकृतियों को देखकर हर कोई हैरान हो जाता है, क्योंकि मिट्टी में मानों वो सोना बना दे रहा है, जिसकी तारीफ खुद सीएम योगी आदित्यनाथ तक कर चुके हैं। इस समय माटी कला से जुड़े परंपरागत कार्य से दूरी बनाने वालों के लिए वो नजीर बन चुका है। जिसके बारे में आज हम आपको बता रहे हैं।

फतेहपुर ब्लॉक के हसनपुर टांडा में रहने वाले 28 वर्षीय शिवकुमार प्रजापति ने अपनी कला से साबित कर दिखाया है कि अगर मिट्टी को सही आकार और रंग दिए जाएं तो वह भी सोना बनकर चमकने लगती है। वो बताते हैं कि पिता रामसागर प्रजापति चिनहट में लालता प्रसाद के यहां मिट्टी के बर्तन बनाने का काम करते थे।
शिवकुमार बताते हैं कि साल 1999 में पिता नौकरी छोड़कर हसनपुर टांडा में बर्तन बनाना शुरू कर दिए। साल 2012 में इंटर करने के बाद शिव कुमार भी अपने पिता के काम में हाथ बंटाने लगे। खुद की कमाई से शिवकुमार ने बीए करने के बाद 2018 में एलएलबी की परीक्षा उत्तीर्ण की।
शिवकुमार अब अपनी कलाकृतियों को अयोध्या, प्रयागराज, विशाखापटनम, हैदराबाद, लखनऊ में सप्लाई कर रहे हैं। आज इसी के बल पर नया घर बनवाया, वाहन खरीदा अब सारी सुख सुविधाएं हैं।
13 अक्टूबर को लखनऊ में शिवकुमार ने सीएम योगी आदित्यनाथ को कलाकृतियां दिखाईं थी। तब, सीएम ने कहा था कि वास्तव में मिट्टी को सोना बना रहे हो। इसके बाद शिवकुमार की प्रदर्शनी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी देखा था।
शिवकुमार ने बताया कि वह परंपरागत मिट्टी के बर्तन तो बनाते ही हैं, बल्कि तबला स्टैंड, डमरू स्टैंड, तुलसी स्टैंड, फ्लावर स्टैंड, उरली, कछुआ व मछली उरली, फाउंटेन जैसे नई-नई कलाकृतियां बना रहे हैं।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।