MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • एम्बुलेंस नहीं आई तो बैलगाड़ी से गर्भवती को ले गए अस्पताल, इलाज करने से इंकार; मां-नवजात की मौत

एम्बुलेंस नहीं आई तो बैलगाड़ी से गर्भवती को ले गए अस्पताल, इलाज करने से इंकार; मां-नवजात की मौत

मेरठ(Uttar Pradesh). सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए रोजाना अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं। सीएम योगी टीम 11 के साथ रोजाना बैठक करते हैं और कड़े निर्देश देते हैं। लेकिन इन सब के इतर सरकारी महकमा अपने ही तरह से लोगों की जान से खिलवाड़ करने में जुटा हुआ है। यूपी के मेरठ मेडिकल कॉलेज में ऐसा ही एक मामला देखने को मिला। यहां प्रसव पीड़ा से कराहती गर्भवती महिला को एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाने के लिए परिजन निकले। लेकिन महिला ने एम्बुलेंस में ही बच्चे को जन्म दे दिया। घर वाले उसे लेकर पास में रहने वाली अस्पताल में काम करने वाली एक आया के पास ले गए। लेकिन बच्चे की मौत हो गई। एम्बुलेंस के जाते ही मां की भी हालत खराब हो गई। उसके बाद परिजन बैलगाड़ी से महिला को लेकर मेडिकल कालेज गए जहां उसे भर्ती करने से इंकार करते हुए जिला अस्पताल ले जाने को कहा गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी भी मौत हो गई।

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Jun 01 2020, 08:54 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

मामला मेरठ के काशीपुर गांव का है। यहां के रहने वाली अनीता गर्भवती थी। बीते शनिवार को अनीता को प्रसव पीड़ा हुई तो परिजनों ने एम्बुलेंस को फोन किया। काफी देर बाद एम्बुलेंस आई तब तक अनीता की हालत काफी बिगड़ चुकी थी। परिजन उसे लेकर चले ही थे कि तभी अनीता ने एम्बुलेंस में ही बच्चे को जन्म दे दिया। 
 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25

बच्चे के जन्म के बाद परिजन उसे पास में ही रहने वाली एक प्रसव की जानकार महिला के पास ले गए।  बताया जा रहा है कि महिला एक अस्पताल में नौकरी करती है। उसने बच्चे की नाल काट दिया और अस्पताल ले जाने को बोला। 
 

35

लेकिन एम्बुलेंस उन्हें वहां छोड़कर जा चुकी थी। दोबारा एम्बुलेंस को फोन किया गया। इसी बीच बच्चे की हालत बिगड़ने लगी और देखते ही देखते उसने दम तोड़ दिया। मां की भी हालत काफी बिगड़ गई थी। 
 

45

परिजन दोनों को बैलगाड़ी से आनन- फानन में लेकर मेडिकल कालेज पहुंचे। यहां काफी देर इन्तजार करने के बाद जब डॉक्टरों ने उन्हें देखा तो उसे जिला अस्पताल ले जाने को बोला।

55

परिजन उसे फिर से बैलगाड़ी पर लेकर जिला अस्पताल लेकर भागे। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मामला जब लोगों के पास पहुंचा तो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। इस पर आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ट्वीट कर इस पर सरकार पर निशाना साधा है।

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
UP Government News: मंत्रियों की गाड़ियां होंगी कम, CM योगी ने दिए ऊर्जा बचत के बड़े निर्देश
Recommended image2
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि देने अपर्णा यादव के घर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी
Recommended image3
Lucknow के Top 10 Colleges 2026: एडमिशन से पहले जरूर यहां देखें पूरी लिस्ट
Recommended image4
Prateek Yadav: एक 'गलत इंजेक्शन' और बदल गई प्रतीक यादव की पूरी लाइफ! पढ़ें सैफई मेडिकल कॉलेज का वो किस्सा
Recommended image5
Now Playing
Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved