MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • लॉक डाउन के कारण 22 दिनों से फंसे हैं बाराती, ससुराल में ही पड़ा है दूल्हा

लॉक डाउन के कारण 22 दिनों से फंसे हैं बाराती, ससुराल में ही पड़ा है दूल्हा

अलीगढ़ (Uttar Pradesh) । लॉक डाउन कारण जो जहां हैं वहीं फंसा है। हालांकि हर कोई अपने घर जाने के लिए परेशान हैं। इसी बीच अतरौली थाना क्षेत्र के गांव बिधिपुर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां लॉकडाउन के चलते शादी के 22 दिन बाद भी दुल्हन की विदाई नहीं हो सकी है, जबकि दूल्हा समेत बारात में आए 12 लोग भी 21 मार्च से ही यहीं फंसे हैं। दूल्हन के परिवार वालों के गरीब होने के कारण प्रशासन की टीम भी यहां रुके लोगों को एक वक्त का खाना आदि मुहैया करा रही है, जबकि एक समय का खाना घर वालों की तरफ से मिल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी सभी का चेकअप किया है और सभी को स्वस्थ्य बताया गया है। बता दें कि ये लोग झारखंड के धनबाद से आए हैं, जिनमें एक दूल्हा और 11 बाराती शामिल हैं। 

2 Min read
Author : Ankur Shukla
| Updated : Apr 12 2020, 06:28 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
अतरौली के गांव बिधिपुर में नरपत सिंह आर्य की बेटी सावित्री आर्य की शादी 22 मार्च को थी। बारात झारखंड के धनबाद जिले की तहसील के गांव बेली से आई थी। दूल्हा, दूल्हे के भाई बहनों सहित करीब 12 लोग 21 मार्च की रात करीब 9:00 बजे बारात लेकर गांव बिधिपुर पहुंचे थे।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
22 मार्च को दूल्हा विजय कुमार पुत्र रामनाथ के साथ सावित्री की शादी की रस्में पूरी कराई गई। वहीं,21 मार्च की रात 8 बजे प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में एक दिन का कर्फ्यू लगा दिया। इन लोगों को उम्मीद थी कि 23 मार्च को कर्फ्यू खुल जाएगा।
36
दुल्हन समेत सभी 13 लोगों को वापसी का रिजर्वेशन 23 मार्च का था लेकिन, उसके बाद 14 अप्रैल तक का लॉकडाउन हो गया, तभी से सभी वाहन भी बंद है। इनके जाने के सारे रास्ते बंद हो गए। अब बाराती यही गांव बिधिपुर में फंस कर रह गए हैं।
46
लड़की के पिता नरपत सिंह का कहना है कि बारात 21 तारीख की रात 9 बजे के करीब आई थी। 22 मार्च को हमारे यहां शादी थी, लेकिन 21 तारीख की रात को पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन हुआ।
56
पीएम के संबोधन के बाद रात 12 बजे से जनता कर्फ्यू लगा दिया गया था। उसके बाद फिर लॉकडाउन घोषित हो गया। इसकी वजह से लोग यहां से नहीं जा पाए हैं।
66
23 तारीख की सुबह 8:00 का रिजर्वेशन था, लेकिन लॉकडाउन की वजह से नहीं जा पाए। उसी दिन से घर पर ही इनका अरेंजमेंट किया गया है। हमने प्रशासन को भी सूचना दी थी। वहां से स्वास्थ्य विभाग की टीम आई थी। प्रशासन ने कहा कि जब तक लॉकडाउन है तब तक जाने की कोई व्यवस्था नहीं है।

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AS
Ankur Shukla

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
IMD Heatwave Alert: UP से MP तक भीषण गर्मी का विस्फोट, आगरा-कानपुर-प्रयागराज में 47°C की जानलेवा लू
Recommended image2
UP Scheme: दिव्यांगजनों को कौशल प्रशिक्षण में 5% आरक्षण, एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं को मिलेगी प्राथमिकता
Recommended image3
20 मई को पूरे UP में बंद रहेंगे Medical Store! दवा खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर
Recommended image4
UP Cabinet Decision: लखनऊ मेट्रो फेज-1बी और मीरजापुर में नई यूनिवर्सिटी को मंजूरी, पशु चिकित्सा छात्रों का भत्ता तीन गुना बढ़ा
Recommended image5
Yogi Cabinet Decision: यूपी में OBC आरक्षण आयोग को मंजूरी, लोहिया संस्थान को मिली 855 करोड़ की सौगात
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved