- Home
- States
- Uttar Pradesh
- 18 की उम्र में राजनीति की शुरुआत करने वाली ये कांग्रेस प्रवक्ता बनी दुल्हन, सपा नेता के साथ लिए 7 फेरे
18 की उम्र में राजनीति की शुरुआत करने वाली ये कांग्रेस प्रवक्ता बनी दुल्हन, सपा नेता के साथ लिए 7 फेरे
कांग्रेस नेता पंखुड़ी पाठक ने रविवार को सपा नेता अनिल यादव के साथ सात फेरे लिए। शादी के सभी कार्यक्रम दिल्ली के वसुंधरा वाटिका में सम्पन्न हुए। जिसमें राजनीतिक दलों के अलावा सेलिब्रिटी भी शामिल हुए।
110

मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली पंखुड़ी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री ली है। इनका कोई पॉलिटिकल बैकग्राउंड नहीं है। माता-पिता डॉक्टर हैं। साल 2010 में इन्होंने दिल्ली के हंसराज कॉलेज में जॉइंट सेक्रेट्री का चुनाव जीता था। तब उनकी उम्र महज 18 साल थी। यहीं से मुख्यधारा की राजनीति में इनकी एंट्री हुई।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

210
अनिल यादव समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। ये नोएडा के नेवादा गांव के रहने वाले हैं। अनिल की ये दूसरी शादी है। पहली पत्नी से तलाक हो चुका है। ये सपा के युवा नेताओं में अहम चेहरा हैं। यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के करीबी भी माने जाते हैं।
310
पंखुड़ी ने दिल्ली के छात्रसंघ चुनाव में सपा को मजबूत किया था। 2013 में पंखुड़ी को लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया। जिसके बाद ये फेमस हुईं। ये अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं।
410
पंखुड़ी ने अनिल की पहली पत्नी के आरोपों का अपनी एक पोस्ट से जवाब दिया। उन्होंने मेहंदी की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि सत्य वह सूरज है जिसे फरेब के बादल ढंक नहीं सकते।
510
पंखुड़ी से शादी से दो दिन पहले अनिल यादव की पूर्व पत्नी ज्योति यादव ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा था, जुलाई 2013 में उनकी शादी अनिल यादव से हुई। मई 2015 उन्होंने बेटे को जन्म दिया। इसी दौरान अनिल सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बन गए। सपा सरकार ने सितंबर 2016 में अनिल और पंखुड़ी पाठक समेत अपने नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल को अमेरिका भेजा। वहां से लौटते ही अनिल का व्यवहार बदल गया और वो मारपीट करने लगे। 14 महीने तक जबरन घर में बंधक बनाकर उन्हें प्रताड़ित किया गया। बेटे को मारने की धमकी देकर तलाक लेने के लिए मजबूर किया गया।
610
पंखुड़ी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की कई फोटो शेयर की। जिसके बाद नए जोड़े को तमाम नेता और फॉलोअर्स ने बधाइयां दी।
710
अनिल की पहली पत्नी ज्योति ने पंखुड़ी पर भी आरोप लगाए थे। उनका दावा था कि पंखुड़ी अनिल को कथित तौर पर ब्लैकमेल करके शादी के लिए दबाव बना रही थीं। जबकि अनिल यादव का कहना है कि दोनों पक्षों की सहमति के बाद ही पत्नी ज्योति यादव से तलाक हुआ।
810
रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति के साथ पंखुड़ी पाठक। बता दें, हाल ही में अदिति ने पंजाब के कांग्रेस विधायक अंगद से शादी की है।
910
2017 में विधानसभा चुनाव के बाद पंखुड़ी ने सपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया।
1010
कांग्रेस की मीडिया पैनलिस्ट हैं पंखुड़ी पाठक।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।
Latest Videos