MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • अमेठी का किला जीतने पैदल निकले Rahul- Priyanka, भाई-बहन की पदयात्रा में उमड़ा लोगों का हुजूम, देखिए तस्वीरें

अमेठी का किला जीतने पैदल निकले Rahul- Priyanka, भाई-बहन की पदयात्रा में उमड़ा लोगों का हुजूम, देखिए तस्वीरें

लखनऊ (उत्तर प्रदेश). देश के बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में अब वक्त बहुत ही कम बचा है। सत्ताधारी पार्टी बीजपी जहां पीएम मोदी (PM Modi) का एक के बाद एक दौरा कराने में लगी हुई है। वहीं दूसरी तरफ अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा  (rahul gandhi priyanka gandhi) भी चुनावी रंग में रंग गए हैं। यूपी जीतने के लिए कांग्रेस पार्टी आज जन जागरण अभियान ( jan jagran abhiyan) चला रही है। जहां दोनों भाई-बहन अपने पुराने किले यानि अमेठी पहुंचे। इस दौरान दोनों ने अमेठी की जनता का प्यार वापस पाने के लिए पदयात्रा (padyatra) की। साथ ही मोदी सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। तस्वीरों में देखिए भाई-बहन को अमेठी की जनता ने दिया प्यार...

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Dec 18 2021, 07:20 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
113


दरअसल, अमेठी कांग्रेस का गढ़ माना जाता है, जहां पहले सोनिया गांधी ने यहां लोकसभा का चुनाव जीता, वहीं उनके बाद राहुल गांधी भी यहां सेलोकसभा का चुनाव जीतते रहे हैं। लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी अमेठी से चुनाव हार गए थे। उन्हें केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के नेत्री स्मृति ईरानी ने पहली बार हराया था। जिसके बाद से कांग्रेस का अमेठी में प्रभाव कम हो गया था। अब इसी प्रभाव को जमाने और अमेठी के किले को फिर जीतने के लिए राहुल-प्रियंका वहां पहुंचे।

213

बता दें कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की अमेठी में यह पद यात्र 6 से 7 किलोमीटर की है। जिसे दोनों भाई बहन पैदल चलकर पूरा कर रहे हैं। इस मौके पर यूपी कांग्रेस और पार्टी के कई नेता पहुंचे हुए हैं। यह पद यात्रा ''भाजपा भगाओ महंगाई हटाओ'' टाइटल के तहत की जा रही है। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुजूम लगा हुआ है। वहीं भारी संख्या में अमेठी की जनता भी दिखाई दे रही है।

313

राहुल गांधी और प्रियंका करीब दो बजे अमेठी बने मंच पर जनता को संबोधित करने के लिए पहुंचे। जहां राहुल गांधी के मंच पर पहुंचते ही लोगों ने राहुल-राहुल के जमकर नारे लगाए। इस दौरान राहुल ने अमेठी की जनता का धन्यवाद देते हुए  हाथ हिलाकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। 

413

बता दें कि राहुल ने मंच पर पहुंते ही अमेठी की जनता से कहा कि आपने मुझे राजनीति सिखाई मैं आपका धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा-अमेठी की हर गली आज भी वैसी ही है-सिर्फ़ जनता की आँखों में अब सरकार के लिए आक्रोश है। दिलों में आज भी पहले सी जगह है-
आज भी एक हैं हम, अन्याय के ख़िलाफ़!

513

लखनऊ (उत्तर प्रदेश). देश के बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में अब वक्त बहुत ही कम बचा है। सत्ताधारी पार्टी बीजपी जहां पीएम मोदी का एक के बाद एक दौरा कराने में लगी हुई है। वहीं दूसरी तरफ अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी चुनावी रंग में रंग गए हैं। यूपी जीतने के लिए कांग्रेस पार्टी आज जन जागरण अभियान चला रही है। जहां दोनों भाई-बहन अपने पुराने किले यानि अमेठी पहुंचे हुए हैं। राहुल और प्रियंका अमेठी में पद यात्रा कर रहे हैं।

613

भाजपा भगाओ-महंगाई हटाओ यात्रा के तहत अमेठी पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने जगदीशपुर के रामलीला मैदान से पद यात्रा की शुरुआत किया है। राहुल गांधी ने यहां पीएम नरेंद्र मोदी को सीधे निशाने पर रखा। उन्होंने कहा कि एक तरफ हिंदू खड़े हैं जो सच्चाई फैलाते हैं, दूसरी तरफ हिंदुत्ववादी खड़े हैं जो नफ़रत फैला रहे हैं।

713

इस पदयात्रा के दौरान प्रियंका गांधी भावुक हो गईं। उन्होंने अमेठी के लोगों से कहा कि आपनें भी रिश्ता निभाया और मैंने भी। साथ ही कहा कि कांग्रेस ने जो बड़ी-बड़ी कंपन‍ियां लगाई वो मोदी के दोस्तों को बेचा जा रहा, इस सरकार को बदल डालिए। 

813

बता दें कि राहुल गांधी ने अमेठी के रामलीला मैदान में काफी अरसे के बाद जब हर ओर राहुल-राहुल की गूंज सुनी आगे कहा कि आपने मुझे राजनीति सिखाई मैं आपका धन्यवाद देता हूं। आज देश के सामनें दो सवाल हैं, बेरोजगारी महंगाई। प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री इसका जवाब नही देते। हाल ही में वो गंगा स्नान कर रहे थे अकेले, लेकिन यह नही बताते रोजगार क्यों नही मिल रहा? 

913

राहुल ने आगे कहा नरेंद्र मोदी तीन काले कानून लाए, पहले कहा किसानो के हित में है। एक साल किसान धरने पर बैठा तब कह रहे माफी मांग रहा गलती हुई। मैंने लोकसभा में सवाल उठाया तो सरकार ने कहा एक भी किसान नहीं मरा। हमने पंजाब में 400 किसान की मदद की उन्होंने 700 किसान की नहीं की।

1013


राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वो नोटबंदी और जीएसटी लेकर आए, क्या इसका फायदा किसानो को दुकानदारो को मिला? नोटबंदी और जीएसटी का फायदा किसानो को दुकानदारो को मिला।
 

1113

राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वो नोटबंदी और जीएसटी लेकर आए, क्या इसका फायदा किसानो को दुकानदारो को मिला? नोटबंदी और जीएसटी का फायदा किसानो को दुकानदारो को मिला।
 

1213

राहुल गांधी ने अमेठी की जनता से कहा हम पिता के साथ यहां आते थे। यहां आज पक्की सड़कें हैं। कांग्रेस ने यहां सड़कों का जाल नेशनल हाईवे बनाया। लेकिन पहले यहां बारिश में पानी में होकर पापा के साथ जाते थे। हमारा आपका यह रिश्ता झूठ का नहीं सच्चाई का रिश्ता है। यहां जब मैं एमपी था, जबरदस्त विकास किया

1313

राहुल गांधी ने पदयात्रा से लोटते हुए अमेठी की जनता के स्नेह का धन्यवाद- आपने दिखा दिया कि सच और झूठ का फ़र्क़ आप समझ गए हैं। दिल्ली लौट रहा हूँ लेकिन आपसे दूर ना गया था, ना जाऊँगा!

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
योगी की ODOP योजना से यूपी को नई रफ्तार: 1.84 लाख करोड़ निर्यात, 3.16 लाख लोगों को मिला रोजगार
Recommended image2
UP Budget 2026-27: नगर विकास, स्मार्ट सिटी और शहरी अवसंरचना से बदलेगा नया उत्तर प्रदेश
Recommended image3
UP Budget 2026-27: जेवर एयरपोर्ट, हवाई कनेक्टिविटी और EV बसों को मिला बड़ा बजट सपोर्ट
Recommended image4
UP Budget 2026-27: पंचायतों को मजबूत बनाने के लिए 32,090 करोड़, गांवों के विकास पर जोर
Recommended image5
UP Budget 2026-27: ग्रामीण विकास, आवास निर्माण और रोजगार सृजन पर योगी सरकार का जोर
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved