MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • दारोगा जी पर भारी पड़ा सिपाही, मामूली बात पर बहस के बाद लाठियों से की दनादन पिटाई

दारोगा जी पर भारी पड़ा सिपाही, मामूली बात पर बहस के बाद लाठियों से की दनादन पिटाई

सीतापुर(Uttar Pradesh ) . यूपी के सीतापुर में लॉकडाउन में खाकी की शर्मनाक तस्वीरें सामने आई हैं। यहां ड्यूटी के दौरान एक सिपाही ने बीच सड़क पर दरोगा को लाठी से पीटा। इतना ही नहीं पिटाई के दौरान सिपाही ने दरोगा को कई थप्पड़ भी मारे। इस घटना का वीडियो वहां कार में बैठे किसी शख्स ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। जिसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। मामले में दरोगा ने सिपाही के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। एसपी सीतापुर एलआर कुमार ने सिपाही को निलंबित कर दिया है।  

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Apr 21 2020, 07:29 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

मामला शहर कोतवाली इलाके का है ।  यहां लॉकडाउन में दरोगा रमेश चौहान व सिपाही रामआसरे की ड्यूटी आरएमपी चौराहे पर लगाई गई थी। वाहनों की चेकिंग के दौरान दरोगा और सिपाही में मामूली सी बात पर कहासुनी हो गई।  

26

दोनों का विवाद इतना आगे बढ़ा कि सिपाही अपनी सारी मर्यादा पार कर गया और वह दरोगा रमेश चौहान की पिटाई लाठी से करने लगा। बीच-बचाव कर रहे अन्य सिपाहियों ने जब रामआसरे से लाठी छीन ली, तो उसने दरोगा रमेश चौहान पर थप्पड़ बरसाए। 

36

दोनों के बीच चल रही मारपीट को साथी पुलिसकर्मियों ने छुड़ाने का प्रयास किया। लेकिन सिपाही रामआसरे बेहद आक्रामक था और वह बार-बार दारोगा को लाठियों व थप्पड़ से पीट रहा था। 

46

मामले की जानकारी होते ही शहर कोतवाल अंबर सिंह मौके पर पहुंचे और सिपाही को हिरासत में लिया। पूरे मामले को लेकर दरोगा रमेश चौहान ने सिपाही के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। 

56

मामले में शहर कोतवाल व अन्य अधिकारियों ने वहां ड्यूटी पर तैनात अन्य पुलिसकर्मियों से घटना के बारे में जानकारी ली। बारी-बारी से सभी पुलिसकर्मियों से पूंछताछ के बाद आपस में भिड़ने वाले सिपाही व दारोगा से भी पूंछताछ की गई। 
 

66

मामले की जानकारी जब एसपी सीतापुर एलआर कुमार को हुई तो उन्होंने पुलिसकर्मियों से पूछताछ की। उसके बाद उन्होंने सख्त रुख अपनाते हुए सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। 

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Rural Economy Boost: 1500 गांवों की महिलाओं का 850 करोड़ डेयरी कारोबार, 14,500 बनीं लखपति दीदी
Recommended image2
12वीं के छात्र और बीए ग्रेजुएट ने कर डाला 28 वर्षीय महिला का सिजेरियन ऑपरेशन, नतीजा- मौत
Recommended image3
Mahashivratri 2026: काशी विश्वनाथ धाम में 62 मंदिरों से पहुंचा पावन प्रसाद, आध्यात्मिक एकता का संदेश
Recommended image4
UP Weather Today: बदल रहा है मौसम का मिजाज! जानिए आज नोएडा, लखनऊ, प्रयागराज में वेदर का हाल
Recommended image5
Kalinjar Mahotsav 2026: बांदा में 15-17 फरवरी तक सांस्कृतिक और खेल महोत्सव का भव्य आयोजन
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved