- Home
- States
- Uttar Pradesh
- देश भर में ईद की रौनक, जम्मू-कश्मीर से लेकर बिहार तक ऐसे मनाया जा रहा है यह पर्व
देश भर में ईद की रौनक, जम्मू-कश्मीर से लेकर बिहार तक ऐसे मनाया जा रहा है यह पर्व
देशभर में लोगों ने सोमवार को ईद-उल-जुहा के मौके पर मस्जिदों में नमाज पढ़ी और एक दूसरे को मुबारकबाद दी।
16

नई दिल्ली: देशभर में ईद का त्योहार हर्ष-उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद-उल-जुहा के मौके पर मस्जिदों में नमाज पढ़कर दिन की शुरूआत की साथ ही एक-दूसरे से गले मिलकर पर्व की मुबारकबाद दी। प्रधानमंत्री मोदी ने भी ट्वीट कर लोगों को ईद की शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'ईद-उल-जुहा के अवसर पर मेरी शुभकामनाएं। मुझे आशा है कि यह हमारे समाज में शांति और खुशहाली की भावना को मजबूती देगी। ईद मुबारक!'
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

26
जम्मू-कश्मीर : जम्मू-कश्मीर में हालात को देखते हुए, नगर में ही छह मंडी बाजार बनाए गए और लोगों के लिए 2.5 लाख भेड़ें उपलब्ध कराई गई। घरों तक सब्जियां, गैस सिलेंडर जैसी जरूरत की चीजें पहुंचाने के लिए गाड़ियों का इंतजाम किया गया है। यहां लोगों को कई परेशानी ना हो इसके लिए प्रशासन ने खास इंतजाम किए हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल कश्मीर में डटे हुए हैं। उन्होंने ग्राउंड मैनेजमेंट संभाली हुई है।
36
बिहार : बिहार में नमाज के बाद ईद की मुबारकबाद देने का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया। सोशल मीडिया भी इससे इतर नहीं रहा। पटना के गांधी मैदान में सुबह ईद की नमाज अदा की गई।
46
लखनऊ : लखनऊ अपनी नवाबी के लिए प्रसिद्ध है और यह शहर ईद को नवाबी तरीके से मनाता है। लखनऊ के स्थानीय लोग सबसे बड़े मैदान ऐशबाग ईदगाह और लोकप्रिय आसिफी मस्जिद में ईद की नमाज अदा करते हैं। ईद के समय लखनऊ की रौनक देखते ही बनती है।
56
मुंबई : मुंबई में हमीदिया मस्जिद और हाजी अली दरगाह के बाहर लोगों ने बड़ी संख्या में नमाज अदा की। ईद पर लोग दक्षिण मुंबई के सबसे बड़े मैदान आजाद मैदान में नमाज अदा करते हैं। मुंबई की लोकप्रिय मीनारा मस्जिद को सुंदर रोशनी और रंगीन खिड़कियों से सजाया गया है।
66
अलीगढ़: अलीगढ़ क्षेत्र में में ईद-उल-जुहा के मौके पर नमाज पेश करने के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए और जश्न के साथ त्योहार की शुरूआत की। शाह जमाल ईदगाह को क्षेत्र की सबसे बड़ी मण्डली माना जाता है। यहां नमाज के लिए 2000 से अधिक लोग आए।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।
Latest Videos