- Home
- States
- Uttar Pradesh
- UP पंचायत चुनाव लड़ रही ये एक्ट्रेस, गांव-गांव जाकर मांग रही वोट..जानिए राजनीति में आने का कारण
UP पंचायत चुनाव लड़ रही ये एक्ट्रेस, गांव-गांव जाकर मांग रही वोट..जानिए राजनीति में आने का कारण
जौनपुर (Uttar Pradesh)। छह साल पहले फेमिना मिस इंडिया की रनर रहीं एक्ट्रेस दीक्षा सिंह अपने हुश्न का जादू चलाने के बाद अब राजनीति में एंट्री की हैं, वो निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जिले के वार्ड संख्या 26 बक्शा से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रही हैं। इसके लिए खुद भी गांव-गांव जाकर वोट मांग रहीं हैं। ऐसे में उनसे जुड़ी खास-खास बातें आज हम आपको बता रहे हैं।

एक्ट्रेस दीक्षा सिंह बक्शा विकास खंड क्षेत्र के चितौडी गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता जितेंद्र सिंह का गोवा व राजस्थान में ट्रांसपोर्ट का कारोबार है। जबकि, उनकी मां हाउस वाइफ हैं।
दीक्षा सिंह बताती हैं 'मैंने गांव से कक्षा तीन तक की पढ़ाई की है। इसके बाद अपने पिता के साथ मुंबई और फिर गोवा चली गईं। मैं कालेज के समय से ही प्रतियोगिताओं व राजनीतिक डिबेट में हिस्सा लेती रही हूं।
दीक्षा सिंह कहती हैं कि गांव में समय-समय पर आती रहती हूं। गांव आने पर देखा कि आज भी जौनपुर जिला विकास से कोसों दूर है, इसलिए पंचायत चुनाव में कुछ बदलाव की सोच से आई हूं।
बताते चले कि दीक्षा सिंह ने फेमिना मिस इंडिया-2015 में भाग लिया था, इसमें वो रनर अप रहीं थी। अभी फरवरी 2021 में दीक्षा के आए एलबम ‘रब्बा मेहर करें’ खूब पसंद किया गया था।
दीक्षा सिंह बॉलीवुड फिल्फ 'इश्क तेरा' की राइटर भी हैं। इसके अलावा इन्होंने पैंटीन, पैराशूट आयल, स्नैप डील से लेकर बड़ी कंपनियों के विज्ञापन में काम किया है। उनकी हाल ही में बड़े बैनर की वेब सीरीज भी आ रही है।
दीक्षा सिंह ने जिले के वार्ड संख्या 26 बक्शा से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रही हैं। उनका मुकाबला बीजेपी के वरिष्ठ नेता स्व. राम चन्द्र सिंह की बहू शालिनी सिंह से है।
शालिनी सिंह ग्रेजुएट हैं। शालिनी के पति सिद्धार्थ सिंह इस समय RSS के सहयोगी संगठन सक्षम से जुड़े हैं।
बता दें कि 15 अप्रैल को मतदान होना है और 4 चरणों के बाद 2 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे।
चुनाव को लेकर दीक्षा ने अपने वार्ड में चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है। दीक्षा निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगी।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।