- Home
- States
- Uttar Pradesh
- अयोध्या में लगेगी राम की इन मूर्तियों की प्रदर्शनी,अहिल्या उद्धार से लेकर भरत मिलाप तक का देख सकेंगे प्रसंग
अयोध्या में लगेगी राम की इन मूर्तियों की प्रदर्शनी,अहिल्या उद्धार से लेकर भरत मिलाप तक का देख सकेंगे प्रसंग
लखनऊ (Uttar Pradesh) । इस बार अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारी जोर शोर से चल रही है। वहीं, संस्कृति विभाग लखनऊ के राज्य ललित कला अकादमी में 25 मूर्तिकारों द्वारा रामायण से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों पर आधारित श्रीराम की मूर्तियां बनवा रहा है। यह मूर्तियां 13 नवंबर को रामकथा पार्क में प्रदर्शनी में लगेगी, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इस प्रदर्शनी में कानपुर, बनारस, प्रयागराज, मथुरा, लखनऊ के मूर्तिकारों द्वारा तैयार कलाकृतियों में प्रभु श्रीराम के भाव, दया, प्रेम की झलक नजर आएगी।

लखनऊ के कैसरबाग के राज्य ललित कला अकादमी में नौ दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया था। जहां अलग अलग जनपदों के मूर्तिकारों ने श्रीराम की तीस मूर्तियों को गढ़ा है।
13 नवंबर को लगने वाले प्रदर्शनी के दौरान अहिल्या उद्धार, केवट प्रसंग, राम-लक्ष्मण प्रेम और भरत मिलाप जैसे तमाम प्रसंग देखने को मिलेंगे। जिसमे राम के अलग अलग रूप भी शामिल होंगे।
मूर्तिशिल्प कलाकार द्वारा फाइवर, टेराकोटा और लकड़ी में मूर्तियों को ढाल मूर्तिकला शैलियों की विशेषताओं से आम जनमानस को रूबरू कराएंगे। लगभग पांच फुट की मूर्ति में श्रीराम को राजा राम का विराट स्वरूप नजर आएगा।
लखनऊ की मूर्तिकार पारूल श्रीवास्तव ने बताया कि ‘जटायु प्रसंग’ पर आधारित मूर्ति अयोध्या में प्रदर्शित की जाएगी। ये मेरे लिए खुशी की बात है। अंबेडकरनगर के उदय राज मौर्या ने कहा कि राम लक्ष्मण के सेतु निर्माण के समय के दृश्य पर आधारित मूर्ति बनाई है जो प्रदर्शनी में लगेगी।
मूर्तिकारों ने कहा कि अयोध्या में प्रदर्शनी लगाना हम लोगों के लिए गर्व की बात है। रामजन्मभूमि पर राममंदिर निर्माण कार्य शुरू होने के बाद पहले दीपोत्सव में राम की पावन भूमि पर प्रदर्शनी लगाने का सौभाग्य हम लोगों को मिला है। इससे हम लोग बेहद खुश हैं।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।