- Home
- States
- Uttar Pradesh
- चार दिन से आ रहा था बुखार, फिर भी पार्टी में जा रही थीं बेबी डॉल, अब ये बातें आईं सामने
चार दिन से आ रहा था बुखार, फिर भी पार्टी में जा रही थीं बेबी डॉल, अब ये बातें आईं सामने
लखनऊ (Uttar Pradesh)। कोरोना पॉजिटिव पाई गई बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर को पिछले चार दिन से बुखार-जुकाम से पीड़ित थी, लेकिन वे वह करीब 10 दिन तक होम क्वारंटाइन का पालन के बजाए शहर में पार्टियां करती रहीं। इसमें कई राज्यों के सांसद, विधायक, मंत्री, अफसर समेत समेत हाई प्रोफाइल लोग जुटे। यही नहीं लखनऊ, कानपुर समेत दूसरे शहरों में भी भ्रमण किया। ऐसे में बड़ी आबादी में संक्रमण फैलने की आशंका है। बता दें कि केजीएमयू में एक दिन पहले ही कनिका में कोरोना कोविड-19 वायरस की पुष्टि हुई। सुबह जांच में पुष्टि होते ही लखनऊ समेत दिल्ली तक हड़कंप मच गया। कारण, पार्टी में शामिल हुए कई जनप्रतिनिधि सदन में भी भाग लेने पहुंचे थे। कनिका कपूर को लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनके माता-पिता को घर में ही क्वारंटाइन किया गया है।
15

बेबी डॉल फेम कनिका कपूर को पिछले चार दिन से बुखार-जुकाम से पीड़ित थी, बुधवार हो उन्होंने सीएमओ समेत अन्य अधिकारियों को फोन पर तबियत बिगड़ने की सूचना दी। गुरुवार शाम को उनके डंडईया स्थित फ्लैट में हेल्थ टीम पहुंची। यहां उनका सैंपल कलेक्शन कर केजीएमयू जांच के लिए भेजा गया। सुबह नौ बजे संस्थान के प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने सिंगर में वायरस की पुष्टि की।
25
कनिका कपूर के पिता ने तीन पार्टियों में शामिल होने का दावा किया। ऐसे में सैकड़ों लोगों के संपर्क में आने की आशंका है। संक्रमण फैलने के भय से सीएमओ की टीम ने लोगों को ट्रेस करना शुरू कर दिया है। परिवारजन में पिता समेत तीन लोगों के सैंपल संग्रह किए गए। वहीं शाम तक कुल 45 लोगों के सैंपल लिए गए। अभी सैंपल संग्रह का काम जारी है।
35
कनिका कपूर जिस पार्टी में शामिल हुईं। इसमें राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, उनके सांसद पुत्र दुष्यंत सिंह, उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, कांग्रेस के पूर्व सांसद जितिन प्रसाद, पूर्व सांसद अकबर अहमद डंपी, विधायक रघुराज प्रताप सिंह, डीजी फायर जावीद अहमद।
45
पूर्व बसपा सांसद अकबर अहमद डंपी के डालीबाग स्थित घर में 13 व 14 को पार्टी हुई। बगल में ही पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के ससुर आदेश सेठ का घर है। यहां 15 मार्च को पार्टी की। इसके साथ ही लोकायुक्त संजय मिश्र के यहां भी पार्टी का आयोजन हुआ, जिसमें कनिका पहुंचीं।
55
कनिका कूपर में वायरस की पुष्टि होने पर डंडईया स्थित कॉलोनी में हड़कंप मच गया। अफसरों से संक्रमण से बचाव की गुहार लगाई। साथ ही सिंगर की लापरवाही पर भी आक्रोश व्यक्त किया। ऐसे में अधिकारियों ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग कर ब्लॉक कर दिया।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।
Latest Videos