MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • श्मशान में तांत्रिक अनुष्ठान की अनुमति मांग रहे थे विदेशी साधक, No पर गुस्साए, फिर यूं काटा बवाल

श्मशान में तांत्रिक अनुष्ठान की अनुमति मांग रहे थे विदेशी साधक, No पर गुस्साए, फिर यूं काटा बवाल

वाराणसी(Uttar Pradesh ). प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में विदेशी साधकों ने जमकर हंगामा किया। ये विदेशी साधक महाश्मसान पर तांत्रिक अनुष्ठान की अनुमति मांग रहे थे। ये सभी विदेशी साधक रामनगर सेल्टर होम में क्वारंटाइन किए गए हैं। प्रशासन ने इन विदेशी साधकों को यहां धार्मिक अनुष्ठान करने की अनुमति नहीं प्रदान की जिसके बाद इन साधकों ने जमकर बवाल काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने इन्हे समझा-बुझा का शांत कराया। 

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Apr 23 2020, 07:08 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

वाराणसी के रामनगर शेल्टर होम में चार विदेशी नागरिक क्वारंटाइन किए गए हैं। इन नागरिकों में तीन रूस और एक अमेरिका का है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26

इन्हें रामनगर पुलिस ने गंगा घाट के किनारे से ग्रामीणों के शिकायत के बाद डोमरी गांव में घूमते हुए पकड़ा था और इन्हें पहले गंगा के किनारे रखा और बाद में रामनगर शेल्टर होम में 18 अप्रैल को क्वारंटीन कर दिया गया। (प्रतीकात्मक फोटो)

36

बीते बुधवार को इन विदेशी नागरिकों ने बखेड़ा खड़ा कर दिया। दरअसल इन लोगों ने प्रशासन से महाश्मसान में तांत्रिक अनुष्ठान करने की परमीशन मांगी। प्रशासन ने इन्हे परमीशन देने से इंकार कर दिया। 

46

प्रशासन से परमीशन न मिलने के बाद इन साधकों ने हो-हल्ला करना शुरू कर दिया। इनके बवाल को देखते हुए शेल्टर होम में तैनात सिपाहियों ने आलाधिकारियों को सूचित किया। सूचना पर पहुंचे आलाधिकारियों ने इन्हे समझा-बुझा कर शांत कराया। (प्रतीकात्मक फोटो)

56

वाराणसी जिला प्रशासन की माने तो सुरक्षा के लिहाज से किसी को भी तंत्र साधना और स्नान की अनुमति नहीं दी जा सकती है। ऐसे में वाराणसी के इस शेल्टर होम में विदेशी अंदर बन्द हैं और बाहर सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। (फाइल फोटो)

66

कोरोना संक्रमण के चलते शहर में लॉक डाउन है। प्रशासन बेहद सख्ती बरत रहा है। वाराणसी में कोरोना पॉजिटिव के मरीज बढ़ रहे हैं, लेकिन जिला प्रशासन की सतर्कता काम आ रही है। जिले में मरीजों की संख्या 19 है। (फाइल फोटो)

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
UP Sports College Admission 2026: लखनऊ समेत 5 स्पोर्ट्स कॉलेजों में एडमिशन शुरू, जानें आवेदन प्रक्रिया और योग्यता
Recommended image2
Baghpat News: श्रीशिव गोरखनाथ आश्रम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा में बोले CM योगी- 'सनातन की शक्ति मिटाने वाले आक्रांताओं का नामोनिशान नहीं बचा'
Recommended image3
UP News: सोमनाथ संकल्प महोत्सव में शामिल हुए CM योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा
Recommended image4
Somnath Swabhiman Parv: वाराणसी ‘सोमनाथ संकल्प महोत्सव’ में CM योगी बोले- 'सनातन भारत की आत्मा, आक्रांताओं ने किया मिटाने का प्रयास'
Recommended image5
Agra Accident: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, एम्बुलेंस-ऑटो की टक्कर में पिता-2 बेटों की दर्दनाक मौत
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved