MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • घर में मिली पति पत्नी और 2 बच्चों की लाश, दीवार पर लिखी थी पत्नी की बेवफाई

घर में मिली पति पत्नी और 2 बच्चों की लाश, दीवार पर लिखी थी पत्नी की बेवफाई

गाजियाबाद (Uttar Pradesh). यूपी के गाजियाबाद में शुक्रवार को एक मकान में दंपती और उनके दो बच्चाें के शव मिले। पति का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। जबकि पत्नी और 2 बच्चों के शव दूसरे कमरे में बिस्तर पर पड़े मिले। आशंका जताई जा रही है कि पत्नी और बच्चों को मारने के बाद शख्स ने आत्महत्या कर ली। मौके पर दीवार पर लिखा एक मैसेज मिला है। पुलिस ने सभी के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है। 

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Feb 28 2020, 04:18 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
मामला साहिबाबाद थानाक्षेत्र के संजय कॉलोनी का है। मूल रूप से बिजनौर के रहने वाले धीरज त्यागी (27) यहां पत्नी काजल (25) और दो बच्चों एकता (4) व ध्रुव (2) के साथ रहते थे। धीरज का फेब्रिकेशन का बिजनेस था।
26
धीरज के साथ काम करने वाले भीम ने बताया, शुक्रवार को मुझे धीरज के साथ किसी काम से जाना था। मैं उन्हें लेने घर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से झांककर देखा तो धीरज का शव पंखे से लटक रहा था। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी।
36
मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोलकर देखा तो भीम के अलावा दूसरे कमरे में दोनों बच्चे और पत्नी की भी लाश पड़ी थी। कमरे की दीवार पर सुसाइड नोट भी लिखा था। जिसमें हैंड राइटिंग धीरज की बताई जा रही है।
46
पड़ोसी डालचंद ने बताया, दंपती का बेटा ध्रुव बचपन से दिल का मरीज था। जिस वजह से धीरज अक्सर परेशान रहता था।
56
पुलिस ने बताया, दीवार पर पेन से मैसेज लिखा गया है। लिखा है- मैं (धीरज) काजल से बहुत प्यार करता था। लेकिन वो लड़कों से फोन पर बात करती थी। इसके लिए उसे बहुत समझाया। वो शराब भी पीती थी। इस पूरी कहानी की वजह काजल के भाई हैं। अंकित, टीकेंद्र, बबली। धीरज ने उन नंबरों को भी दीवार पर लिखा है, जिनसे काजल पर बात करने का आरोप है।
66
एसपी सिंह मनीष मिश्रा ने बताया, फॉरेंसिक टीम ने हैंडराइटिंग के अलावा अन्य सबूत मौके से जुटाए हैं। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में मौत कैसे हुई, इसका पता चल सकेगा। शुरूआती जांच में माना जा रहा है कि बच्चों और पत्नी को जहर देकर मारने के बाद पति ने आत्महत्या की।

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
नाम शिवम मिश्रा, कार लेम्बॉर्गिनी: आखिर कौन है ये रईसजादा जिसने 6 लोगों को कुचल दिया?
Recommended image2
Muzaffarnagar Road Accident Video: तेज रफ्तार ने मचाया तांडव, हादसे का CCTV वीडियो वायरल
Recommended image3
UP News: बजट सत्र से पहले विधान भवन में स्वास्थ्य शिविर, सीएम योगी ने किया उद्घाटन
Recommended image4
CM Yogi Janta Darshan: मुख्यमंत्री का सैनिकों की जमीन शिकायत पर सख्त निर्देश, इलाज और सुरक्षा का भरोसा
Recommended image5
‘मैं ठाकुर हूं’ कहकर भड़की महिला कर्मचारी, कानपुर की HDFC बैंक के अंदर हाई-वोल्टेज ड्रामा
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved