- Home
- States
- Uttar Pradesh
- पत्नी ने रची थी हिंदू नेता रणजीत बच्चन की हत्या की साजिश, पुलिस ने 11 सेकंड के वीडियो से किया खुलासा
पत्नी ने रची थी हिंदू नेता रणजीत बच्चन की हत्या की साजिश, पुलिस ने 11 सेकंड के वीडियो से किया खुलासा
लखनऊ (Uttar Pradesh). यूपी की राजधानी में 2 फरवरी को हुई विश्व हिंदू महासभा के अध्यक्ष रणजीत बच्चन की हत्या का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा कर दिया। इस हत्याकांड की पूरी साजिश किसी अंजान नहीं बल्कि रणजीत की दूसरी पत्नी ने रची थी। इसमें उसने अपने ब्वॉयफ्रेंड को भी शामिल किया था। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
17

लखनऊ पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने खुलासा करते हुए बताया, रणजीत की दूसरी पत्नी स्मृति उससे परेशान चल रही थी। दोनों अलग हो चुके थे, लेकिन उनका तलाक नहीं हुआ था। मामला कोर्ट में था। बता दें, रणजीत की एक और पत्नी है, जिसका नाम कल्पना है। वो भी रणजीत के साथ रहती थी।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

27
स्मृति किसी और शख्स को पसंद करती थी। वो उससे शादी करना चाहती थी। लेकिन तलाक न हो पाना उसकी राह का रोड़ा बन रहा था। यहीं से उसके दिमाग में रणजीत को रास्ते से हटाकर ब्वॉयफ्रेंड से शादी करने की साजिश पनपी।
37
स्मृति ने रंजीत को रास्ते से हटाने का मन बना लिया। इस काम में उसने अपने एक दोस्त को साथ मिलाया और 2 फरवरी को मॉर्निंग वॉक के दौरान रणजीत की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
47
जानकारी के मुताबिक, घटना के दिन स्मृति रणजीत के साथ टहलने निकली थी। लेकिन हजरतगंज चौराहे के पास पहुंचते ही दूसरी राह पकड़ ली।
57
पुलिस ने जांच में कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले थे। जिसमें एक फुटेज में रणजीत की पत्नी को घटना से कुछ देर पहले घटनास्थल से कुछ दूरी पर खड़ी होकर ग्लोब पार्क की तरफ इशारा करते हुए देखा गया था।
67
11 मिनट के सीसीटीवी फुटेज में एक शख्स बलेनो कार से उतरता दिखाई देता है, जोकि शॉल ओढ़े रणजीत का पीछा करता है। वही शख्स ग्लोब पार्क के पास घटना को अंजाम देकर फरार हो जाता है।
77
पुलिस ने सीसीटीवी में दिखी कार के जरिए शूटर दीपेंद्र वर्मा को मुंबई से दबोचा। आरोपी पत्नी स्मृति को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।
Latest Videos