MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • कोरोना से जंग में योगी सेना की कमान संभाल रहा ये IAS अफसर, ऐसे बने थे CM के खासमखास

कोरोना से जंग में योगी सेना की कमान संभाल रहा ये IAS अफसर, ऐसे बने थे CM के खासमखास

लखनऊ( Uttar Pradesh).  देश में इस समय कोरोना संकट तेजी से बढ़ रहा है । इस संकट को देखते हुए 3 मई को खत्म होने वाले लॉकडाउन को 17 मई तक बढा दिया गया है ।   देश में दुकाने, शैक्षिक संस्थान, यातायात सभी बंद हैं । उत्तर प्रदेश में कोरोना से चल रही जंग में सरकार के प्रयासों व लोगों के हित में किए गए कार्यों की तारीफ पूरे देश में हो रही है । यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के त्वरित निर्णय व उनकी टीम द्वारा उसके शत-प्रतिशत अनुपालन से सूबे की स्थिति अन्य राज्यों से काफी बेहतर है । सीएम योगी द्वारा इसके लिए टीम 11 का गठन किया गया है जो इस पूरी लड़ाई में दिन-रात मेहनत कर रही है । इस संकट के समय में कुछ ऐसे आफीसर्स हैं जो दिन रात मेहनत कर रहे हैं ताकि प्रदेश के लोगों को इस महामारी से बचाते हुए उनकी हर संभव मदद की जाए। इसी में से यूपी के सीनियर IAS और सीएम योगी के विश्वासपात्र अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी हैं । आइये जानते हैं इनके बारे में कुछ ख़ास बातें...

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : May 04 2020, 07:52 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

अवनीश अवस्थी 1987 बैच के सीनियर आईएएस अधिकारी हैं । वह मूलतः कानपुर के रहने वाले हैं । अवनीश अवस्थी ने कानपुर से इंजीनियरिंग की पढाई की है ।पढ़ाई पूरी होने के बाद उन्होंने सिविल सर्विस में जाने का मन बनाया। वैसे भी ये इनके बचपन का सपना भी रहा है । उन्होंने सिविल सर्विस के तैयारी की और IAS में सिलेक्ट हुए । इन्हें यूपी कैडर मिला । सुप्रसिद्ध लोक गायिका मालिनी अवस्थी इनकी पत्नी हैं।   

27

अवनीश अवस्थी ने अपनी नौकरी का बहुत लम्बा समय पूर्वांचल में बिताया है । वह वाराणसी, आजमगढ़, फैजाबाद सहित कई बड़े जिलों में जिलाधिकारी के रूप में कमान संभाल चुके हैं। वह लम्बे समय तक गोरखपुर के भी डीएम रहे हैं । इसी दौरान वह सीएम योगी के नजदीक आए थे ।  

37

अवनीश अवस्थी के गोरखपुर में डीएम रहने के दौरान योगी आदित्यनाथ वहां के सांसद थे । इस दौरान अवनीश अवस्थी की तेज तर्रार कार्यशैली और काम के प्रति लगन ने उन्हें सीएम योगी के बेहद पसंदीदा अफसरों में शामिल कर दिया।   

47

जब योगी आदित्यनाथ यूपी के मुख्यमंत्री बने तो सीनियर आईएएस अवनीश अवस्थी केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर थे। लेकिन सीएम ने केंद्र सरकार से मांग की अवनीश अवस्थी को यूपी वापस भेजा जाए ताकि उनकी योग्यता और अनुभव का लाभ प्रदेश को मिल सके। उसके बाद अवनीश अवस्थी को वापस यूपी भेजा गया।   
 

57

कोरोना से चल रही लड़ाई में अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी की भूमिका सेनानायक जैसी ही है । वह लगातार इस लड़ाई के हर मोड़ पर अफसरों को निर्देश देते, उसका क्रॉस चेक करते व लोगों की मदद के इंतजाम करते दिन रात लगे हैं । लगातार सूबे की हर स्थिति से सीएम योगी को अवगत कराना भी IAS अवनीश अवस्थी का ही काम है।  
 

67

बताया जाता है कि सीएम अपने सभी बड़े फैसले में जिन अधिकारियों से सलाह करते हैं उसमे सीनियर आईएस अवनीश अवस्थी का नाम सबसे प्रमुख होता है । सीएम लगातार उनसे प्रदेश के बारे में अपडेट लेते हैं और स्थिति को समझने के बाद उनसे सलाह लेते हैं।  

77

अवनीश अवस्थी उत्तर प्रदेश का गृह विभाग सम्भालने के साथ ही पासपोर्ट, सतर्कता, गोपन, वीजा,पासपोर्ट, कारागार एवं सतर्कता विभाग की भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनके पास सूचना व जनसंपर्क और पर्यटन विभाग भी है। ऐसे में सूबे की बड़ी जिम्मेदारियों का बाखूबी निर्वहन करते हुए ही वह कोरोना से इस जंग में डटे हुए हैं ।  

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Valentine Day UP Weather: वेलेंटाइन डे पर नोएडा, लखनऊ और प्रयागराज में सुहावना मौसम या बदलाव?
Recommended image2
UP Budget 2026: AI प्रशिक्षण, डेटा सेंटर, रोबोटिक्स मिशन और महिला उद्यमिता पर योगी सरकार का बड़ा फोकस
Recommended image3
UP Gramodyog Yojana: ग्रामीण युवाओं के लिए 800 नई इकाइयां, 16 हजार रोजगार और 10 करोड़ सहायता
Recommended image4
Varanasi Cricket Stadium: त्रिशूल आकार की फ्लडलाइट्स, डमरू आकार का पैवेलियन..वायरल हो रहा बनारस स्टेडियम का Video
Recommended image5
UP Electricity News: हर गांव बिजली से रोशन, योगी सरकार की योजनाओं से खेती-रोजगार को बड़ा फायदा
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved