- Home
- States
- Uttar Pradesh
- कनिका के कारण 4 दिन में 4,854 घरों में गए डॉक्टर्स, 25,963 लोगों का जुटाया ब्योरा, अब आई यह रिपोर्ट
कनिका के कारण 4 दिन में 4,854 घरों में गए डॉक्टर्स, 25,963 लोगों का जुटाया ब्योरा, अब आई यह रिपोर्ट
लखनऊ(Uttar Pradesh)। बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के कोरोना पॉजिटिव होने से हड़कंप मचा है। उनके आवास के आस-पास हजारों 4 हजार घरों 854 में दहशत में जी रहे थे। सामान्य सर्दी-बुखार के मरीजों में भी खतरनाक वायरस का भय व्याप्त हो गया था। जहां डाक्टर्स की टीम पहुंची। हालांकि अब इन इलाके के सैनिटाइजेशन और स्कैनिंग का काम पूरा हो गया है। आसपास के क्षेत्र में कोई भी मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं मिला है। इसके बाद विभाग के साथ ही क्षेत्रवासियों ने भी राहत की सांस ली है।
15

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर शुक्रवार को कारोना पॉजिटिव पाई गई हैं। ऐसे में उनके डंडइया स्थित शालीमार गैलेंट अपार्टमेंट के आस-पास का एक किलोमीटर का एरिया ब्लॉक कर दिया गया था।
25
स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन और पुलिस की टीमें घर-घर पहुंचीं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आसपास के सभी घरों के सदस्यों की स्कैनिंग की।
35
चार दिनों में 4,854 घरों में टीम ने दस्तक दी। कुल 25 हजार 963 लोगों का ब्योरा जुटाया गया। कुछ लोगों में जुकाम, हल्का बुखार पाया गया, मगर वह सामान्य फ्लू निकला। जिनकी स्कैनिंग की गई।
45
स्कैनिंग टीम के नोडल अफसर डॉ. एम के सिंह के मुताबिक कनिका कपूर के एरिया में अभियान पूरा हो गया है। यहां कोरोना का काई संदिग्ध मरीज नहीं मिला है। वहीं, नगर निगम की टीम ने क्षेत्र को सैनिटाइज किया है।
55
संजय गांधी पीजीआइ में कोरोना वायरस की जांच जल्द शुरू हो जाएगी। यह जांच संस्थान की माइक्रोबायोलॉजी लैब में होगी। संस्थान प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। यहां एक दिन में 40 से अधिक नमूनों की जांच हो सकेगी।।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।
Latest Videos