- Home
- States
- Uttar Pradesh
- 5वीं बार भी कोरोना पॉजिटिव आईं कनिका कपूर की रिपोर्ट, परिवार के लोग परेशान, अब डॉक्टर्स ने जारी किया यह बयान
5वीं बार भी कोरोना पॉजिटिव आईं कनिका कपूर की रिपोर्ट, परिवार के लोग परेशान, अब डॉक्टर्स ने जारी किया यह बयान
लखनऊ (Uttar Pradesh)। बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की पांचवीं रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसकी खबर लगने पर कनिका कपूर के परिवार, फैंस और रिश्तेदार परेशान हैं। हालांकि इस बार संजय गांधी पीजीआई अस्पताल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि डरने वाली कोई बात नहीं है। बता दें कि लंदन से मुंबई के रास्ते लखनऊ पहुंची कनिका बीते दिनों कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भी कई पार्टीज में शामिल हुई थीं। इन पार्टियों में राजनीति के कुछ दिग्गज भी शामिल थे। जिनकी स्कैंनिंग भी हो चुकी हैं और रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। हालांकि सभी को 14 दिनों तक घर में ही रहने को कहा गया है।
15

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर का इलाज लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई अस्पताल में चल रहा है। उनकी हर 48 घंटे के बाद जांच की जाती है। पांचवीं रिपोर्ट में भी वो कोरोना पॉजिटिव पाई गईं हैं।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
कनिका कपूर के पांचवीं रिपोर्ट की जानकारी मिलने पर परिवार, रिश्तेदार और फैंस परेशान हैं। हालांकि अस्पताल के निदेशक प्रो. आरके धीमान का कहना है कि सिंगर की हालत अभी स्थिर है और चिंता की कोई बात नहीं है।
35
कनिका कपूर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा कि उम्मीद करती हूं कि मेरी अगली रिपोर्ट निगेटिव आए। इसके साथ ही कनिका ने एक मोटिवेशनल कोट 'जिंदगी हमे वक्त का सही इस्तेमाल करना सिखाती है, जबकि वक्त हमे जिंदगी की कीमत समझाता है।'
45
कनिका कपूर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में इस बात का भी जिक्र किया था कि वो अपने बच्चों और परिवार को बहुत याद कर रही हैं। ऐसी उम्मीद कर रही हैं कि सभी सुरक्षित होंगे।
55
बता दें कि लंदन से मुंबई के रास्ते लखनऊ आने पर कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। कनिका कपूर ने खुद सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी थी कि वो कोरोना वायरस संक्रमित हैं, हालांकि कुछ दिनों के बाद उन्होंने वो पोस्ट भी डिलीट कर दिया था।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।
Latest Videos