- Home
- States
- Uttar Pradesh
- कानपुर शूटआउट: शशिकांत की पत्नी का तीसरा ऑडियो वायरल, कहा- विकास भैया बोले हैं छत से गोली चलाओ
कानपुर शूटआउट: शशिकांत की पत्नी का तीसरा ऑडियो वायरल, कहा- विकास भैया बोले हैं छत से गोली चलाओ
कानपुर(Uttar Pradesh). कानपुर शूटआउट मामले में गैंगस्टर विकास दुबे के ममेरे भाई शशिकांत पांडेय की पत्नी मनु का एक और ऑडियो सामने आया है। इसमें वह अपने ससुर प्रेम प्रकाश पांडेय और एक आरोपी बऊआ को फोन कर बता रही हैं कि विकास दुबे अपने घर की छत पर है। वो अपने ससुर से बोल रही है कि वो (विकास दुबे) बुला रहे हैं और कह रहे हैं कि छत से गोली चलानी है। पुलिस ने इस संबंध में मनु से घंटों पूछताछ की। लेकिन सास की तबीयत खराब होने के चलते उसे हिरासत में नहीं लिया गया है। जांच में साक्ष्य छिपाने और आरोपियों का सहयोग देने में उसकी भूमिका सामने आ रही है। पुलिस ने 3 जुलाई की सुबह मनु के ससुर को एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। जबकि उसके पति शशिकांत को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

शशिकांत की पत्नी मनु दुबे के वायरल नए ऑडियो में वह पुलिस पर हमले के लिए घरवालों को बुला रही है। बता रही है कि विकास घर की छत पर है। वो बुला रहे हैं। उसने अपने ससुर प्रेमप्रकाश को फोन कर कहा कि जल्दी आइए, विकास भइया ने कहा है सब लोग छत पर पहुंचो- पुलिस आ रही है। गोली चलानी है।
मनु ने एनकाउंटर में मारे गए प्रभात और बऊआ का भी नाम लिया। कहा कि वे भी अपने घर की छत पर हैं। मनु के मोबाइल से पुलिस को कई अहम साक्ष्य हाथ लगे हैं। कॉल रिकॉर्डिंग से साफ हुआ है कि वारदात के बाद उसने पति शशिकांत की मदद की और साक्ष्यों को छिपाया।
शशिकांत की पत्नी मनु झूठ बोलकर लगातार पुलिस को गुमराह करती रही। एसपी ग्रामीण बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मनु की भूमिका की जांच की जा रही है। उसके खिलाफ साक्ष्य मिले हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी ।
बीते 2 जुलाई की रात बिकरु गांव में दबिश देने गई पुलिस टीम पर विकास और उसके साथियों ने हमला कर दिया था, इसमें सीओ समेत 8 पुलिसवाले मारे गए थे। पुलिस के मुताबिक इस छापेमारी की अगुवाई सीओ बिल्हौर देवेंद्र मिश्र कर रहे थे।
सीओ देवेन्द्र मिश्र हमलावरों की गोली से बचने के लिए बाउंड्री कूदकर शशिकांत के घर में घुसे थे। वहां मौजूद शशिकांत की पत्नी मनु और उसकी मां के शोर मचाने पर ही विकास के गुर्गों ने भीतर जाकर सीओ की हत्या कर दी थी।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।