- Home
- States
- Uttar Pradesh
- कानपुर में आतंकी हमले से उज्जैन में विकास दुबे की गिरफ्तारी तक, ये हैं 7 दिन तक के सभी अपडेट
कानपुर में आतंकी हमले से उज्जैन में विकास दुबे की गिरफ्तारी तक, ये हैं 7 दिन तक के सभी अपडेट
कानपुर (Uttar Pradesh) । कानपुर के बिकरू गांव में आठ पुलिस कर्मियों की हत्या के मुख्य आरोपी विकास दुबे को आखिरकार आज सुबह उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि वह महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए गया था। बता दें कि यूपी पुलिस की टीम उसे पिछले छह दिन से खोज रही थी। आज हम आपको यह बताने जा रहे है कि कानपुर एनकाउंटर के बाद से अब तक कब और क्या हुआ।

दो जुलाई को विकास दुबे को गिरफ्तार करने के लिए तीन थाने में पुलिस बिकरू गांव में दबिश देती है। लेकिन, इसी दौरान विकास के गैंग ने आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी।
तीन जुलाई को पुलिस ने सुबह 7 बजे विकास के मामा प्रेमप्रकाश पांडे और सहयोगी अतुल दुबे का एनकाउंटर कर दिया। 20-22 नामजद समेत 60 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।
चार जुलाई को कानपुर प्रशासन और पुलिस की टीम ने बिकरू गांव पहुंचकर विकास के घर को गिराया। इस दौरान विकास के घर से भारी मात्रा में असलहा, बम और बारूद बरामद हुआ था। इस दौरान यूपी से सटे हुए सभी जिलों की सीमाओं पर अलर्ट जारी किया गया।
पांच जुलाई को पुलिस ने विकास के नौकर और खास सहयोगी दयाशंकर उर्फ कल्लू अग्निहोत्री को घेर लिया। पुलिस की गोली लगने से दयाशंकर जख्मी हो गया। उसने खुलासा किया कि विकास ने पहले से प्लानिंग कर पुलिसकर्मियों पर हमला किया था।
छह जुलाई को पुलिस ने अमर की मां क्षमा दुबे और दयाशंकर की पत्नी रेखा समेत 3 को गिरफ्तार किया। शूटआउट की घटना के वक्त पुलिस ने बदमाशों से बचने के लिए क्षमा दुबे का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन क्षमा ने मदद करने की बजाय बदमाशों को पुलिस की लोकेशन बता दी। रेखा भी बदमाशों की मदद कर रही थी।
सात जुलाई को आईजी रेंज लखनऊ बिकरू गांव जांच के लिए पहुंची। इस दौरान सीओ ऑफिस के लिपिक से पूछताछ की गई। पुलिस ने विकास दुबे के 15 साथियों के पोस्टर लांच करने के साथ यूपी के सभी जिलों में विकास के पोस्टर लगाए गए। सभी जिलों और राज्यों की सीमाओं पर अलर्ट जारी किया गया।
आठ जुलाई को एसटीएफ ने विकास के एसटीएफ ने विकास दुबे के करीबी साथी अमर दुबे को मार गिराया।
आठ-नौ जुलाई की रात पुलिस ने विकास दुबे के करीबी साथी प्रभात मिश्रा और बऊआ को एनकाउंटर में मार गिराया।
आज सुबह विकास दुबे को उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि वह महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए गया था। ऐसा बताया जा रहा है कि महाकाल मंदिर की सिक्युरिटी टीम ने उसे संदिग्ध जानकर पकड़ लिया था। इसके बाद महाकाल थाना पुलिस को सूचना दी।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।