शादीशुदा महिला को डेटिंग साइट पर लड़के से हुआ प्यार, टिक टॉक ने खोल दी पोल
आगरा (Uttar Pradesh). एक शादीशुदा महिला को ऑनलाइन डेटिंग साइट पर युवक से प्यार हो गया। जिसके लिए महिला ने अपने रिश्ते को दावं पर लगा दिया और उस युवक के साथ रहने चली गई। मामले का खुलासा टिक टॉक से हुआ। अब महिला को उसके पति ने साथ रखने से मना कर दिया है। पुलिस ने दोनों पक्ष को समझाने की कोशिश की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
17

आगरा के सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला की शादी साल 2017 में दिल्ली के एक युवक से हुई थी। उनका एक बेटा भी है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

27
जानकारी के मुताबिक, करीब 2 महीने पहले महिला की दोस्ती ऑनलाइन डेटिंग साइट पर महाराष्ट्र के एक युवक से हो गई। जिससे वो फोन पर बात करती थी।
37
एक महीने पहले महिला दिल्ली से मायके (आगरा) रहने आई थी। बेटे को मां के पास छोड़ महिला ने ससुराल जाने की बात कही। दिल्ली के लिए एक कैब भी बुक कराई। लेकिन वो अपने ससुराल नहीं पहुंची।
47
महिला के मायके वालों के साथ पति ने उसकी तलाश शुरू की। उसका फोन भी स्वीच आफ हो गया था। पति ने महिला के मायके वालों पर पत्नी को गायब करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की।
57
करीब 15 दिन पहले पति ने पत्नी का टिक-टॉक पर वीडियो देखा। वो समुद्र किनारे किसी युवक के साथ थी। इस पर पति ने सीओ सदर को जानकारी दी।
67
पुलिस ने महिला के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई। पता चला कि महिला ने घर से निकलने के बाद नासिक के युवक से बात की थी। युवक का पता निकालने के बाद महिला से संपर्क हुआ। 31 जनवरी को महिला वापस आ गई।
77
रविवार को पति-पत्नी को थाने बुलाया गया। जहां पति ने कहा, पत्नी का दूसरे युवक के साथ संबंध है। वह उसे अपने साथ नहीं रखेगा। जबकि महिला ने कहा, वो अपने दोस्त से मिलने नासिक गई थी। वो पति के साथ ही रहना चाहती है। हालांकि, समझौता नहीं होने पर महिला अपने मायके चली गई।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।
Latest Videos