MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • शादीशुदा महिला को डेटिंग साइट पर लड़के से हुआ प्यार, टिक टॉक ने खोल दी पोल

शादीशुदा महिला को डेटिंग साइट पर लड़के से हुआ प्यार, टिक टॉक ने खोल दी पोल

आगरा (Uttar Pradesh). एक शादीशुदा महिला को ऑनलाइन डेटिंग साइट पर युवक से प्यार हो गया। जिसके लिए महिला ने अपने रिश्ते को दावं पर लगा दिया और उस युवक के साथ रहने चली गई। मामले का खुलासा टिक टॉक से हुआ। अब महिला को उसके पति ने साथ रखने से मना कर दिया है। पुलिस ने दोनों पक्ष को समझाने की कोशिश की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Feb 03 2020, 12:46 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
आगरा के सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला की शादी साल 2017 में दिल्ली के एक युवक से हुई थी। उनका एक बेटा भी है।
27
जानकारी के मुताबिक, करीब 2 महीने पहले महिला की दोस्ती ऑनलाइन डेटिंग साइट पर महाराष्ट्र के एक युवक से हो गई। जिससे वो फोन पर बात करती थी।
37
एक म​हीने पहले महिला दिल्ली से मायके (आगरा) रहने आई थी। बेटे को मां के पास छोड़ महिला ने ससुराल जाने की बात कही। दिल्ली के लिए एक कैब भी बुक कराई। लेकिन वो अपने ससुराल नहीं पहुंची।
47
महिला के मायके वालों के साथ पति ने उसकी तलाश शुरू की। उसका फोन भी स्वीच आफ हो गया था। पति ने महिला के मायके वालों पर पत्नी को गायब करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की।
57
करीब 15 दिन पहले पति ने पत्नी का टिक-टॉक पर वीडियो देखा। वो समुद्र किनारे किसी युवक के साथ थी। इस पर पति ने सीओ सदर को जानकारी दी।
67
पुलिस ने महिला के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई। पता चला कि महिला ने घर से निकलने के बाद नासिक के युवक से बात की थी। युवक का पता निकालने के बाद महिला से संपर्क हुआ। 31 जनवरी को महिला वापस आ गई।
77
रविवार को पति-पत्नी को थाने बुलाया गया। जहां पति ने कहा, पत्नी का दूसरे युवक के साथ संबंध है। वह उसे अपने साथ नहीं रखेगा। जबकि महिला ने कहा, वो अपने दोस्त से मिलने नासिक गई थी। वो पति के साथ ही रहना चाहती है। हालांकि, समझौता नहीं होने पर महिला अपने मायके चली गई।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved