- Home
- States
- Uttar Pradesh
- निर्भया के गुनहगारों की फांसी पर उसके गांव में जश्न, दादा बोले- अब देश से दो तिहाई कोरोना वायरस हो जाएगा खत्म
निर्भया के गुनहगारों की फांसी पर उसके गांव में जश्न, दादा बोले- अब देश से दो तिहाई कोरोना वायरस हो जाएगा खत्म
बलिया(Uttar Pradesh). निर्भया के गुनहगारों को शुक्रवार तड़के दिल्ली के तिहाड़ जेल में फांसी पर लटका दिया गया। इस फांसी के साथ ही सात साल से निर्भया को न्याय दिलाने के लिए उसके परिवार का संघर्ष जीता गया। दोषियों को फांसी के बाद निर्भया के गांव यूपी के बलिया जिले के नरही में जश्न का माहौल है। लोगों ने इस बार होली नहीं मनाई थी जो अब मनाई जा रही है। फांसी के बाद निर्भया के दादा ने कहा कि दोषी करना वायरस से भी ज्यादा खतरनाक थे। कानून ने उन्हें सजा दी है। अब देश में फैले खतरनाक कोरोना वायरस का दो तिहाई प्रकोप खुद खत्म हो जाएगा।
15

बता दें कि दिल्ली में 16 दिसंबर 2012 रविवार की रात चलती बस में एक निर्भया के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। यह घटना उस वक्त हुई जब वह फिल्म देखने के बाद अपने दोस्त के साथ बस में सवार होकर मुनीरका से द्वारका जा रही थी। उसके बस में बैठते ही लगभग पांच से सात यात्रियों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। उस बस में और यात्री नहीं थे। उसके मित्र ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन उन लोगों ने उसके साथ भी मारपीट की और निर्भया के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में इन लोगों ने निर्भया और उसके मित्र को दक्षिण दिल्ली के महिपालपुर के नजदीक वसंत विहार इलाके में बस से फेंक दिया। निर्भया को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। तब से निर्भया का परिवार उसे न्याय दिलाने के लिए संघर्ष कर रहा था।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
निर्भया के चारों दोषियों को शुक्रवार सुबह दिल्ली के तिहाड़ जेल में फांसी दे दी गई। चारों दोषियों को फांसी के बाद निर्भया के गांव में जश्न मनाया जाने लगा। इस बार गांव में होली नहीं मनाई गई थी वह आज मनाई जा रही है। निर्भया के दादा के साथ ही उनका गांव होली मना रहा है।
35
गांव के लोग फाग गीतों पर थिरक रहे हैं। ढोल-मजीरे के साथ लोग होली का जश्न मना रहे हैं। एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी मना रहे हैं। निर्भया को न्याय सात साल बाद मिला है। उसके दादा ने बताया कि हम सात साल से होली नहीं मना रहे थे।
45
निर्भया के नाम से बने स्वास्थ्य केंद्र पर होली का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। निर्भया के दादा ने कहा कि दोषी करना वायरस से भी ज्यादा खतरनाक थे। कानून ने उन्हें सजा दी है। अब देश में फैले खतरनाक कोरोना वायरस का दो तिहाई प्रकोप खुद खत्म हो जाएगा।
55
निर्भया के गुनहगारों को फांसी देने के बाद पूरे गांव में जश्न का माहौल है। लोग एक दूसरे को मिठाई खिला रहे हैं। ग्रामीण रविशंकर ने कहा कि ये दिन हमारे लिए किसी उत्सव से कम नहीं है। इस फांसी से देश की तमाम पीड़ित महिलाओं, बच्चियों को हिम्मत मिलेगी, न्याय में विश्वास जागेगा।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।
Latest Videos