MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • जब घर आने वाला था निर्भया का नाबालिग 'दोषी', स्वागत में ईंट-पत्थर ले चौराहे पर बैठ गए गांववाले

जब घर आने वाला था निर्भया का नाबालिग 'दोषी', स्वागत में ईंट-पत्थर ले चौराहे पर बैठ गए गांववाले

बदायूं. निर्भया गैंगरेप के चारों दोषियों को कल यानि 1 फरवरी को फांसी दी जानी है। सुबह 6 बजे इन दरिंदों को फांसी दी जाएगी। सात साल पहले चलती बस में हैवानियत दिखाने वाले इन चार दोषियों में एक नाबालिग भी था। दोषियों को फांसी के फरमान के बाद उसका गांव बदायूं एक बार भी चर्चा में आ गया है। नाबालिग दोषी उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के भवानीपुर गांव से ताल्लुक रखता है। चारों दोषियों को फांसी देने पर इस गांव में भी खुशी का माहौल है लेकिन कभी यहां लोगों ने आक्रोश में आकर नाबालिग आरोपी के खिलाफ जमकर धरना दिया था। गांव वाले नहीं चाहते थे कि वो दरिंदा यहां लौटकर आए। 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Jan 31 2020, 05:08 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
साल 2015 में नाबालिग होने के कारण पांचवे आरोपी का केस जुवेलाइन कोर्ट में चला था। जुवेनाइल कोर्ट ने दोषी साबित होने पर उसे तीन साल के लिए बाल सुधार गृह भेज दिया था। फिर उसकी रिहाई हो गई थी। तब इस आरोपी के गांव लौटने की खबरें थी। गांव में काफी गर्मा-गर्मी रही थी। भारी मात्रा में मीडिया पुलिस मौजूद रही थी। केस खुलने के बाद गांव वाले कहते थे कि वो गांव पर कंलक है।
26
दोषी राजू बदायूं का रहने वाला था। यहां के लोगों का मानना है कि निर्भाया जैसे वीभत्स गैंगरेप और हत्याकांड से उनके गांव पर कलंक लगा है। वह नहीं चाहते थे कि वो आरोपी यहां आकर दोबारा से बस जाए। जिस रोज उसके गांव लौटने की चर्चा हुई सभी गांव वाले चौराहे पर बैठे नजर आए, कुछ तो उसके आते ही खदेड़ देने की फिराक में थे।
36
साल 2015 में नाबालिग दोषी की रिहाई के बाद गांव पहुंचने की संभावना पर बदायूं में देश भर का मीडिया जुटा रहा। पर देर शाम तक दोषी गांव नहीं पहुंचा था। उसके यहां आने की संभावनाओं के बीच गांव में पुलिस दिन भर मुस्तैद रही। अति पिछड़े इस गांव में नजारा पीपली लाइव जैसा नजर आया। टीवी चैनलों की ओवी वैन धूल उड़ाती गांव की ओर आती रहीं। पुलिस और अधिकारी मौजूद रहे लेकिन आरोपी अपने गांव नहीं लौटा।
46
उधर, निर्भया के साथ सबसे ज्यादा दरिंदगी करने वाले इस दोषी को लेकर उसके परिवार और गांव वालों की राय अलग-अलग थी। परिवार और उसके समाज के लोग चाहते थे कि वह आकर गांव में ही रहे जबकि बाकि गांववाले बगावत पर थे। दोषी छह भाई-बहनों के परिवार में सबसे बड़ा है। आठ साल की उम्र में ही वह दिल्ली चला गया था। दो छोटी बहनें और तीन भाइयों के साथ बीमार मां को दोषी का इंतजार है।
56
परिवार वालों का कहना है कि अगर वह घर आता है, तो संग रहकर खेती-मजदूरी करेगा। हालांकि, उसका पिता मंदबुद्धि है। सो परिवार की उम्मीद उससे अधिक जुड़ी इुई है लेकिन गांव के अन्य लोग उसके यहां आने के खिलाफ हैं। वह उसे गांव से खदेड़कर भगा देना चाहते थे। अपनी बहन-बेटियों की सुरक्षा की चिंता उनके माथे पर लकीरें बनकर उभर रही थीं।
66
वहीं उस समय गांव की प्रधान सविता देवी ने दोषी को गांव में रहने पर कोई आपत्ति नहीं जताई। उन्होंने अगर उसका चाल-चलन ठीक रहता है तो गांव में रह सकता है, अगर नहीं तो गांव वाले तय करेंगे आगे क्या करना है। हालांकि इस मामलो को सात साल हो गए हैं नाबालिग दोषी एक बार भी अपने गांव लौटकर नहीं गया है। उसके अंदर अपनी ही जन्मभूमि पर कदम रखने की हिम्मत नहीं है या वो गांववालों का सामना नहीं कर सकता है।

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
UP बनेगा मेडिकल टेक्नोलॉजी हब, YEIDA में शुक्र फ़ार्मास्यूटिकल्स को मिली 10 एकड़ भूमि
Recommended image2
योगी सरकार की सख्ती: माघ मेले में हाई-टेक निगरानी से सुनिश्चित हो रही खाद्य शुद्धता
Recommended image3
Davos WEF 2026: वैश्विक निवेश का हब बनता उत्तर प्रदेश, ₹2.92 लाख करोड़ के निवेश से रचा नया इतिहास
Recommended image4
UP One District One Product: योगी सरकार का ODOP मॉडल बना उत्तर प्रदेश की आर्थिक पहचान
Recommended image5
WEF Davos 2026: उत्तर प्रदेश ने वैश्विक मंच पर दिखाई ताकत, AI-ग्रीन एनर्जी और मैन्युफैक्चरिंग में ऐतिहासिक निवेश समझौते
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved