मामूली बात पर काट दिया पत्नी का गला और कटा सिर लेकर निकल पड़ा थाने
बाराबंकी (Uttar Pradesh) । पत्नी से विवाद होने तैश में आकर पति ने हसिया से उसका गला काट दिया। इसके बाद डेढ़ किमी तक कटा हुआ सिर हाथ में लेकर चल पड़ा। जैसे ही लोगों की नजर पड़ती वे दहशत के कारण भाग खड़े होते। करीब डेढ़ किमी तक युवक कटी हुई गर्दन को हाथ में लेकर चलता रहा, रास्ते में लोग उसे देखकर दुबक जाते। वहीं, सूचना पर पुलिस ने रास्ते में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसने पुलिस से कहा साहब..मुझे गिरफ्तार कर लो, मैं जहांगीराबाद थाने जा रहा था।
13

जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी अखिलेश रावत की दो वर्ष पहले शादी हुई थी। दोपहर करीब पौने दो बजे उसकी उसकी पत्नी रंजनी (25) के बीच विवाद हो गया। तैश में आकर उसने पत्नी की पिटाई करते हुए घर के बाहर लाया और उसका गला धारदार हथियार हसिया से काटककर अलग कर दिया।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

23
हत्या करने के बाद धड़ से सिर अगल कर जहांगीराबाद थाने की ओर चल दिया। दिनदहाड़े जब वह पैदल रोड पर निकला तो राहगीर डर की वजह से उसके पास नहीं जा रहे थे, पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
33
सूचना के आधे घंटे बाद पुलिस ने उसे कादिरपुर गांव के पास पकड़ लिया। युवक करीब डेढ़ किलो मीटर तक सिर को हाथ में लेकर चला।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।
Latest Videos