MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • किसानों को न हो कोई असुविधा, गांव में चेकिंग करने पहुंचे DM, यूं जमीन पर बैठकर खाया खाना

किसानों को न हो कोई असुविधा, गांव में चेकिंग करने पहुंचे DM, यूं जमीन पर बैठकर खाया खाना

पीलीभीत (Uttar Pradesh)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना से लड़ाई में पीलीभीत को प्रदेश का मॉडल जिला घोषित किया है। डीएम वैभव श्रीवास्तव की भी मुक्त कंठ से प्रशंसा भी की थी। इसके बाद डीएम का उत्साह और बढ़ गया है। वे लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने जुट गए है। इतना ही नहीं जरूरतमंदों को खाना, राशन आदि वितरण के कार्यों की खुद मानीटरिंग कर रहे हैं। इसी बीत उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर छा गई है। दरअसल इस तस्वीर में वे गेहूं की खेत में मजदूरों के साथ लंच करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि खेत में कटाई कर रहे मजदूरों को अब भी यकीन नहीं हो रहा हैं कि उनके जिले का मुखिया उनके साथ ऐसा भी कर सकता है।

2 Min read
Author : Ankur Shukla
| Updated : Apr 23 2020, 02:21 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

पीलीभीत के डीएम वैभव श्रीवास्तव दोपहर बिलसंडा विकास खंड में लॉकडाउन की स्थिति का जायजा लेने भ्रमण पर निकले थे। भ्रमण के दौरान जब उनका काफिला गौहनियां गांव के पास से गुजरा तो उन्हें खेतों पर कुछ मजदूर काम करते दिखाई दिए।
 

26

डीएम ने दूर से ही पसीने में तरबतर होकर कटाई का काम कर रहे मजदूरों को देख अपनी गाड़ी रुकवा दी और नीचे उतर आए। काफिला रुकते ही अन्य अधिकारी भी अपने वाहनों से नीचे उतर आए।

36

जब तक कोई कुछ समझ पाता, तब तक डीएम ने अपने अर्दली से गाड़ी में रखे लंच पैकेट लाने का आदेश दिया। इसके साथ ही वह खेत में काम कर रहे मजदूरों की ओर चल दिए। 

46

खेत में कटाई कर रहे मजदूरों से पहले तो उन्होंने बात की। उनसे कुछ जानकारी भी ली। इसके बाद उन्होंने सभी को लंच पैकेट दिए, और उन्हीं के साथ बैठकर लंच करने लगे।
 

56

पहले तो डीएम से मजदूर बात करने में हिचक रहे थे। हालांकि डीएम ने लंच के दौरान फिजिकल डिस्टेंस का पूरा ख्याल रखा। इसके साथ मजदूरों की समस्या पूछते हुए उन्हें संक्रमण से बचने का पाठ भी पढ़ाया। 
 

66

डीएम के साथ बैठकर लंच कर चुके मजदूरों को अब भी विश्वास नहीं हो रहा है। आपको बता दें कि कोरोना की लड़ाई में पीलीभीत को जिला प्रदेश का मॉडल सीएम पहले ही घोषित कर चुके है। इसके अलावा उन्होंने डीएम की भी मुक्त कंठ से प्रशंसा की थी। 

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AS
Ankur Shukla

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
UP Weather Today: बदल रहा है मौसम का मिजाज! जानिए आज नोएडा, लखनऊ, प्रयागराज में वेदर का हाल
Recommended image2
Kalinjar Mahotsav 2026: बांदा में 15-17 फरवरी तक सांस्कृतिक और खेल महोत्सव का भव्य आयोजन
Recommended image3
Yogi Government Update: कैम्पियरगंज में बनेगा वानिकी विश्वविद्यालय, युवाओं को नौकरी और किसानों को आय का लाभ
Recommended image4
NCR में खूनी वैलेंटाइन डे: नोयडा में प्रेमी ने प्रेमिका को शूट किया, फिर खुद काे भी उड़ाया
Recommended image5
UP Budget 2026-27: पूंजीगत निवेश, इंफ्रास्ट्रक्चर और आर्थिक स्थिरता पर योगी सरकार का फोकस
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved