- Home
- States
- Uttar Pradesh
- काशी की सैर में इस तरह से दोस्ताना अंदाज में नजर आए थे पीएम मोदी और शिंजो आबे, देखें तस्वीरें
काशी की सैर में इस तरह से दोस्ताना अंदाज में नजर आए थे पीएम मोदी और शिंजो आबे, देखें तस्वीरें
वाराणसी: जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे पर नारा शहर में भाषण के दौरान हमला हुआ। गोली लगने के बाद गंभीर हालत में शिंजो आबे को अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उनका निधन हो गया। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हुए इस जानलेवा हमले और उनकी मौत के बाद भारत भी सकते में है। लोगों को आज भी वह तस्वीरें भूली नहीं हैं जब शिंजो आबे भारत दौरे पर वाराणसी आए हुए थे। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बनारस की सैर करवाई थी। शिंजो आबे वहां गंगा आरती में भी शामिल हुए थे। उस दौरान दोनों ने दोस्ताना अंदाज में सेल्फी भी ली थी।

शिंजो आबे जापान के पीएम रहते हुए दिसंबर 2015 में भारत आए थे। वह भारत के पीएम नरेंद्र मोदी के साथ वाराणसी के मशहूर दशाश्वमेध घाट पहुंचे थे। यहां दोनों ही गंगा आरती में शामिल हुए। जिस दौरान पीएम मोदी और जापान के तत्कालीन पीएम शिंजो आबे आरती में शामिल हुए थे उस समय जमकर हर-हर महादेव के नारे लगे थे।
जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे भारत के पीएम नरेंद्र मोदी के साथ तकरीबन 45 मिनट तक दशाश्वमेध घाट पर रहे थे। समय भारतीय संस्कृति का अलग ही रंग देखने को मिला था। दोनों ने ही आरती की और नदी में फूल भी समर्पित किए थे।
पीएम नरेंद्र मोदी जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को अपना दोस्त मानते थे। जिस समय शिंजो आबे भारत आए तो उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को बहुत ही नजदीक से देखा था। पीएम नरेंद्र मोदी को नजदीक से देखने और उन्हें समझने के बाद ही वह भारत से रवाना हुए। पीएम मोदी ने उन्हें श्रीमद् भगवद् गीता भी भेंट की थी।
शिंजो आबे के निधन के बाद हर कोई दुखी है। जापान की कंजर्वेटिव पार्टी के नेता रहने के दौरान शिंजो आबे 2006 में पहली बार जापान के पीएम बने। हालांकि उनका त्यागपत्र महज एक साल के बाद ही बेहद नाटकीय अंदाज में हुआ। उसके बाद भी उनके लिए लोगों के दिल में प्रेम कम नहीं हुआ। साल 2012 में शिंजो आबे ने दूसरी बार जापान के प्रधानमंत्री कमान संभाली। इस बार कमान को देश की अर्थव्यवस्था को संभालने के वादे के साथ में लिया गया। देखते ही देखते जापान की अर्थव्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन भी देखने को मिले।
पीएम मोदी ने शिंजो आबे को कराई थी बनारस की सैर, हर-हर महादेव सुन उठा लिए थे दोनों हाथ
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।