पीएम मोदी ने शिंजो आबे को कराई थी बनारस की सैर, हर-हर महादेव सुन उठा लिए थे दोनों हाथ

जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे का भारत के साथ गहरा रिश्ता था। पीएम नरेंद्र मोदी ने खुद ही शिंजो आबे को बनारस की सैर करवाई थी। वहां गंगा आरती को एकटक निहारने के बाद हर-हर महादेव सुनकर उन्होंने दोनों हाथ उठा लिए थे। 

Share this Video

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर शुक्रवार को हमला हुआ। नारा शहर में एक रैली में भाषण देते वक्त एक शख्स ने उन पर गोली चला दी। शिंजो आबे का भारत के साथ मजबूत रिश्ता था। वे कुल पांच बार भारत आ चुके थे। पहली बार 2006 में वह तब भारत आए वह जापान के चीफ कैबिनेट सेक्रेटरी थे। 2006 में पहली बार प्रधानमंत्री बनने के बाद 2007 में उन्होंने भारत का दौरा किया। 2012 से 2020 के दौरान दूसरी बार प्रधानमंत्री रहते हुए वे तीन और बार भारत आए। वे पहले जापानी प्रधानमंत्री थें, जिन्होंने भारत के इतने दौरे किए।
अपनी तीसरी भारत यात्रा के दौरान शिंजो आबे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वाराणसी में गंगा आरती में शामिल हुए। यहां उन्होंने पूजा की थाली हाथ में लेकर आरती भी उतारी। यह तस्वीर भारत शिंजो आबे और PM मोदी के बीच के गहरे रिश्तों की बानगी रही। गंगा आरती में शामिल होने के बाद दोनों नेताओं ने कुछ इस तरह से अनौपचारिक पल साथ बिताए। शिंजो आबे अपने फोन में PM मोदी को कुछ दिखाते हुए नजर आए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Related Video