- Home
- States
- Uttar Pradesh
- प्रियंका गांधी 10 दिन में 2 बार पहुंची प्रयागराज, क्या है इसके पीछे की वजह..सामने आईं कई बड़ी बातें
प्रियंका गांधी 10 दिन में 2 बार पहुंची प्रयागराज, क्या है इसके पीछे की वजह..सामने आईं कई बड़ी बातें
प्रयागराज (Uttar Pradesh) । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 10 दिन में दूसरी बार प्रयागराज आई। रविवार को घूरपुर के बसवार गांव में उन नाविक परिवारों की महिलाओं से मिलीं, जिन पर 4 फरवरी को पुलिस ने कथित रूप से लाठीचार्ज किया था। यह कार्रवाई अवैध खनन के आरोप में की गई थी।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा गांधी ने केंद्र और यूपी सरकार के नीतियों की जमकर आलोचना की। कहा, सरकार कानून के जरिए नदियों का भला नहीं कर रही, बल्कि आप जैसे लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है। इन्हीं कानूनों के जरिए आपको अपना काम करने से रोका जाता है और उद्योगपतियों का हित साधा जा रहा है। मुझे बहुत तकलीफ हुई ये जानकर कि आप निषादजनों को पुलिस ने पीटा आपकी नावें तोड़ दी गईं।
प्रियंका के प्रयागराज दौरे पर यूपी के डिप्टी डॉक्टर दिनेश शर्मा ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि देश में और खासकर यूपी के संदर्भ में कुछ ऐसे नेता हैं, जो चुनाव के समय पॉलिटिकल टूरिज्म पर निकलते हैं। शिगूफा छोड़ते हैं और चर्चा में बने रहने के लिए ट्वीटर पर काम करते हैं। वे धरातल से वाकिफ नहीं होते।
प्रियंका गांधी ने कहा कि डिप्टी सीएम जिनेश शर्मा ने कहते हैं कि योगीजी की सरकार में प्रयागराज धार्मिक पर्यटन का केंद्र बना है। तमाम जगह विकास कार्य हुए हैं। नाविकों को भी रोजगार मिला है। उनके लिए तमाम योजनाएं चल रही हैं, लेकिन इन लोगों (विपक्षियों) से यह देखा नहीं जा रहा है।
बताते चले कि 11 फरवरी को प्रियंका, बेटी मिराया के साथ प्रयागराज गई थीं। उन्होंने संगम में डुबकी लगाई थी। संगम तट पर पूजा की थी। प्रियंका ने गंगा में नाव भी चलाई थी।
प्रयागराज के बमरौली एयरपोर्ट पर सुजीत निषाद और बलराम साहनी ने प्रियंका का स्वागत किया। बता दें कि मौनी अमावस्या पर सुजीत की नाव पर ही प्रियंका सवार हुई थीं। इस दौरान सुजीत ने ही बसवार में हुई पुलिस की कार्रवाई की जानकारी प्रियंका को दी थी। वहीं, बलराम की प्रियंका से मुलाकात लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की गंगा यात्रा के समय हुई थी।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।