- Home
- States
- Uttar Pradesh
- प्रियंका गांधी का यूपी मिशन स्टार्टः एयरपोर्ट पर जाप, मंदिर में दर्शन, दरगाह में टेका मत्था-PHOTOS
प्रियंका गांधी का यूपी मिशन स्टार्टः एयरपोर्ट पर जाप, मंदिर में दर्शन, दरगाह में टेका मत्था-PHOTOS
सहारनपुर (Uttar Pradesh)। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार को यूपी के दौरे पर हैं। इस दौरान वे कई अलग-अलग अंदाज में दिख रही हैं। जी हां, कांग्रेस के जय जवान जय किसान अभियान की शुरूआत करने के पहले उन्होंने एयरपोर्ट पर रुद्राक्ष माला का जाप किया तो रायपुर खानगाह दरगाह पर मत्था टेका। जिनकी तस्वीरें भी खूब वायरल हो रही हैं। ऐसे में हम आपको उनसे जुड़ी कुछ तस्वीरें दिखा रहे हैं।

प्रियंका गांधी सहारनपुर से किसान पंचायत का आगाज करने के लिए सबसे पहले उत्तराखंड के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचीं। इस दौरान एयरपोर्ट पर अपने हाथ मे एक रुद्राक्ष माला को लेकर जाप करते नजर आईं।
प्रियंका गांधी सहारनपुर पहुंचने के बाद रायपुर खानगाह दरगाह गई। जहां मत्था टेकी। इस दौरान उन्होंने मुस्लिम बंधुओं से बातचीत की। साथ ही अपने अभियान के बारे में भी चर्चा की।
सहारनपुर पहुंचकर प्रियंका गांधी ने शाकुंभरी देवी का दर्शन भी किया। जिसके बाद वो किसानों के समर्थन में 21 फरवरी तक किसान आंदोलन से जुड़े 27 जिलों की 134 तहसीलों में होने वाले किसान पंचायतों के आयोजन का सहारनपुर से शुरूआत की।
कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी किसानों के साथ ही साथ हिंदुओं को भी साधने की कवायद में जुटी नजर आईं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका गांधी के सहारनपुर के बाद प्रयागराज जाने की संभावना जताई जा रही है। माना जा रहा है कि कल मौनी अमावस्या के मौके पर वह प्रयागराज पहुंचकर संगम में डुबकी लगा सकती हैं।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी यूपी में 'जय जवान-जय किसान अभियान' की शुरुआत की हैं। ये अभियान सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा, फीरोजाबाद, बदायूं, बरेली, रामपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई समेत 27 जिलों से चलाया जाएगा।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।