योगी के शहर की इस मुस्लिम बेटी ने रोशन किया देश का नाम, अमेरिका में बनी जज
गोरखपुर (Uttar Pradesh). यूपी के गोरखपुर की बेटी सामिया नसीम ने अमेरिका में जज बनकर देश का नाम रोशन किया। अमेरिका के अटॉर्नी जनरल विलियम बर ने शिकागो के लिए सामिया को जज के पद पर नियुक्त किया। जिसके बाद सामिया ने शिकागो में न्याय विभाग के मुख्य भवन में 20 दिसंबर 2019 को विशेष समारोह में अपने पद की शपथ ली।
15

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वालीं सामिया के पिता खालिद गीता प्रेस रोड के रहने वाले हैं। वर्तमान में वे अमेरिका में पेशे से वकील हैं। जबकि मां होमायरा नसीम प्लास्टिक इंजीनियर हैं।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
सामिया के पिता खालिद साल 1978 में स्नातक की पढ़ाई करने अमेरिका गए और वहीं बस गए।
35
करीबी बताते हैं कि सामिया शुरू से ही पढ़ने में तेज थीं। 2001 में वाशिंगटन के सिमंस कॉलेज से कला स्नातक और जॉर्ज वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी लॉ स्कूल से 2004 में ज्यूरिस डॉक्टर की उपाधि हासिल की। 2002 में यूनाइटेड किंगडम में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार कानून और शरणार्थी कानून का भी अध्ययन किया।
45
सामिया के जज बनने पर गीताप्रेस मोहल्ले में खुशी का माहौल है। लेखक व पत्रकार मो. सैय्यद आसिम ने कहा, साइमा के जज बनने से पूर्वांचल ही नहीं देश का मान बढ़ा है। हमें ऐसी बेटियों पर गर्व है। पूर्वांचल की बेटियां हर दिन एक नया इतिहास रच रही हैं।
55
जज बनने से पहले वो अमेरिका में कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। सामिया के पिता व माता बॉयलस्टोन शहर के नियोजन बोर्ड की एक निर्वाचित सदस्य भी हैं।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।
Latest Videos