- Home
- States
- Uttar Pradesh
- सिर पे दुपट्टा, माथे पर काला चश्मा; गंगा आरती में कुछ यूं दिखीं सैफ अली खान की बेटी सारा
सिर पे दुपट्टा, माथे पर काला चश्मा; गंगा आरती में कुछ यूं दिखीं सैफ अली खान की बेटी सारा
वाराणसी ( Uttar Pradesh) । सारा अली खान अपनी अगली फिल्म अतरंगी रे' की शूटिंग के लिए वाराणसी पहुंची हैं। वो सिर पर दुपट्टा डालकर गंगा आरती शामिल हुईं। इसके साथ ही गंगा में नौका विहार(बोटिंग) भी किया। गंगा आरती और नौका विहार की खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। सारा अली खान इन तस्वीरों में बहुत ही सुंदर लग रही हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। बता दें कि सारा की हाल ही में लव आज कल टू रिलीज हुई है।
15

सारा अली खान फिल्म 'लव आज कल' के बाद से ही सारा ध्यान अपनी आने वाली फिल्म 'अतरंगी रे' दे रही हैं। गंगा आरती और नौका विहार की खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। सारा अली खान इन तस्वीरों में बहुत ही सुंदर लग रही हैं। फिल्मों के बारे में बात करें तो उनकी हाल ही में लव आज कल 2 रिलीज हुई है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
फिल्म की स्टोरी लाइन और किरदारों के बारे में हालांकि अधिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन, फिल्म के केंद्र में वाराणसी का काफी हिस्सा शामिल किया गया है। एक मार्च से फिल्म अतरंगी रे की शूटिंग की शूटिंग शुरू हो चुकी है। कुछ खास दृश्यों को शूट करने के लिए फिल्म की यूनिट पहले से ही वाराणसी पहुंच चुकी है।
35
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सारा करीब सप्ताह भर वाराणसी में रहेंगीं। सारा अली खान के साथ साउथ के सुपरस्टार धनुष भी थे। चर्चा यह भी है कि मल्टी स्टारर इस फिल्म में सारा का डबल रोल भी है। हालांकि फिल्म के रिलीज होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
45
फिल्म यूनिट से जुडे सूत्रों के अनुसार सारा और धनुष के बाद अभिनेता अक्षय कुमार भी होंगे, जो जल्द वाराणसी आ रहे हैं। इस दौरान लगभग दो सप्ताह के शूट में वाराणसी के विभिन्न स्थलों पर फिल्म की शूटिंग की जाएगी। इसके लिए सेट लगाने का काम भी एक दिन पहले से शुरू किया जा चुका है।
55
निर्माता भूषण कुमार और निर्देशक आनंद एल राय की फिल्म की शूटिंग वाराणसी के अलावा बिहार की कई लोकेशन पर होगी। रामनगर से लेकर काशी स्टेशन तक कई जगहों पर फिल्म की शूटिंग की जाएगी। शहर के अलावा चंदौली में भी फिल्म की शूटिंग की जाएगी। फिल्म की शूटिंग दो सप्ताह तक वारणसी के विभिन्न लोकेशन पर की जाएगी।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।
Latest Videos