MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • कभी ट्रंप को हराने के लिए यहां के लोगों ने मांगी थी मन्नत, पूरे गांव में लगे थे इस कैंडिडेट के पोस्टर

कभी ट्रंप को हराने के लिए यहां के लोगों ने मांगी थी मन्नत, पूरे गांव में लगे थे इस कैंडिडेट के पोस्टर

लखनऊ (Uttar Pradesh). 24 फरवरी को अ​मेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पत्नी मेलानिया के साथ भारत दौरे पर आ रहे हैं। इसी दिन वो ताजमहल दीदार के लिए आगरा भी जाएंगे। केंद्र की मोदी से लेकर यूपी की योगी सरकार ट्रंप के स्वागत की तैयारियों में जुटी है। आज हम आपको यूपी के एक ऐसे गांव के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां के लोगों ने कभी ट्रंप को राष्ट्रपति चुनाव में ह​राने के लिए मन्नत मांगी थी। 

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Feb 20 2020, 08:19 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
राजधानी लखनऊ से करीब 60 किमी दूर जबरैली गांव है। साल 2016 में अमेरिका में हुए प्रेसिडेंशियल इलेक्शन के समय ये गांव चर्चा में आया था। जब गांव में अमेरिकी प्रेसिडेंट की रेस में शामिल हिलेरी क्लिंटन की जीत के लिए हवन-पूजन किया गया था। बता दें, उस समय हिलेरी के सामने ट्रंप उस पद के लिए सबसे स्ट्रांग कैंडिडेट थे, जिनको हराने के लिए गांव के लोगों ने मन्नतें मांगी थीं। हालांकि, उनकी मन्नत पूरी नहीं हुई।
26
जबरैली गांव के लोगों का हिलेरी क्लिंटन से इस लगाव के पीछे भी कारण था। गांव में 17 जुलाई, 2014 को हिलेरी के पति और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन पहुंचे थे।
36
गांव के लोगों ने बताया था, जिस समय बिल क्लिंटन गांव आए थे, उस समय कुछ दिनों के लिए ही सही, लेकिन गांव की सूरत बदल गई थी। उसी तरह अगर हिलेरी क्लिंटन इलेक्शन जीतती हैं तो हो सकता है कि वे अपने भारत दौरे के दौरान गांव भी आतीं। इसीलिए वो भगवान से रोज उनकी जीत की प्रार्थना कर रहे थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
46
गांव के लोगों ने बताया था, बिल क्लिंटन के दौरे के दौरान गांव में थोड़ा बहुत बदलाव हुआ था। कई सरकारी बिल्डिंग पेंट की गईं। जिस खस्ताहाल सड़क से उन्हें गुजारना था, वो भी टेम्परेरी नई बन गई थी। वो गांव में करीब 4 घंटे रुके थे, लेकिन गांव के किसी आदमी को उनसे मिलने नहीं दिया गया था।
56
उस समय गांव के प्रधान रहे रमेश चंद्र गाैर ने बताया था, बिल क्लिंटन के आने पर गांव में हर घर में जश्न मना था। सभी यही सोचते थे कि उनके आने से गांव में एक बड़ा बदलाव होगा, लेकिन ये सब कुछ घंटों की शोबाजी मात्र था।
66
जाने कहां के बच्चे गांव के बच्चों की वेशभूषा में क्लिंटन से मिलकर चले गए। उनसे मिलने वाली महिलाओं का भी कोई पता नहीं था कि वो कहां से आईं थीं।

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Sorry Papa..लिख आधी रात नौवीं मंजिल से कूदीं 12, 14 और 16 साल की बहनें, जानें किस 1 लत ने ले ली जान
Recommended image2
UP Govt Update: मोरना गंगा सहकारी चीनी मिल विस्तार पर मुहर, किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ
Recommended image3
UP Health News: योगी सरकार के मॉडल से यूपी में सुलभ और आधुनिक कैंसर इलाज
Recommended image4
New Noida बनने की तैयारी तेज, 80 गांवों की जमीन पर बसेगा नया शहर, जानिए सब कुछ
Recommended image5
UP Medical Device Park: योगी सरकार के नेतृत्व में YEIDA बना निवेश और मैन्युफैक्चरिंग का नया केंद्र
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved