MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • CM योगी को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मैसेज भेज कर कहा- UP में 50 जगह करेंगे बम धमाके

CM योगी को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मैसेज भेज कर कहा- UP में 50 जगह करेंगे बम धमाके

लखनऊ(Uttar Pradesh).  यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को एक बार फिर से बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यूपी पुलिस की इमरजेंसी सेवा डायल 112 पर धमकी भरा मैसेज भेजकर सीएम योगी को जान से मारने की धमकी दी गई है। यही नही मैसेज भेजने वाले ने लखनऊ स्थित डायल 112 का मुख्यालय उड़ाने के साथ ही सूबे में 50 जगह बम धमाके करने की धमकी दी है। इस मैसेज के आने के बाद पुलिस महकमे में हडकम्प मच गया । सीएम आवास की सुरक्षा बढ़ाते हुए उसके आसपास वीआईपी इलाके में सघन जांच की जा रही है। डॉग स्क्वायड की भी मदद ली जा रही है। 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Jun 12 2020, 06:27 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

यूपी 112 के व्हाट्सएप नंबर पर एक मैसेज भेज कर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में 50 अलग-अलग जगहों पर धमाके करने की धमकी दी गई है, जिसमें यूपी 112 की बिल्डिंग भी शामिल है। मैसेज में आगे लिखा है कि हम पूरी यूपी में धमाके करेंगे और सरकार देखती रह जाएगी।
 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26

इस धमकी भरे मैसेज के बाद मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। डॉग स्क्वाड ने चेकिंग की है और मुख्यमंत्री आवास के अगल-बगल के वीआईपी इलाके में भी सघन चेकिंग शुरू हो गई है। बीते दिनों महाराष्ट्र के मुंबई और पुणे से दो युवकों को मुख्यमंत्री को धमकी भेजने के मामले में गिरफ्तार भी किया गया था।

36

सीएम आवास को विस्फोट से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद से पुलिस हाई अलर्ट पर आ गई। लखनऊ में तो जगह-जगह पर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी गई है। इस प्रकरण में पुलिस छानबीन में लगी है। लखनऊ के गौतमपल्ली थाने में रिपोर्ट कराने के निर्देश के साथ एटीएस को भी जांच में लगाया गया है।
 

46

डीसीपी मध्य दिनेश सिंह के मुताबिक ऐसा मैसेज करने वाले को ट्रेस किया जा रहा है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में गौतमपल्ली थाने में अज्ञात के खिलाफ एफआइआर भी दर्ज हो रही है। मैसेज के बाद डीजीपी मुख्यालय से यूपी के सभी जिलों की पुलिस को अलर्ट किया गया है। इसके साथ ही अन्य राज्यों की पुलिस से भी संपर्क किया गया है।

56

बीती मई में सीएम योगी को बम से उड़ाने की धमकी देने के आरोपी कामरान की गिरफ्तारी के बाद यूपी पुलिस की सोशल मीडिया हेल्प डेस्क को एक और धमकी मिली थी। इस मैसेज में मुंबई से गिरफ्तार किए गए कामरान को छोड़ने और ऐसा न करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। यूपी एटीएस ने इसकी जानकारी महाराष्ट्र एटीएस के साथ साझा की। महाराष्ट्र एटीएस ने जानकारी के बाद 20 साल के फैसल को गिरफ्तार कर लिया।
 

66

हाल ही में यूपी पुलिस ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गोली मारकर हत्या करने की धमकी देने वाले पुलिसकर्मी तनवीर खान को बिहार के नालंदा गिरफ्तार किया था । उसकी गिरफ्तारी जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र से हुई थी । राजगीर के फॉरेस्ट हाउस के पास तैनात बिहार पुलिस के जवान तनवीर खान ने पिछले महीने 24 अप्रैल को फेसबुक के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गोली मारकर हत्या कर देने की धमकी दी थी। 

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
उन्नाव के इस आदमी ने जिंदा रहते करवा दी अपनी तेरहवीं, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
Recommended image2
कुशीनगर के मदरसे में कैसे पहुंचा ‘Made In Pakistan’ पंखा? तस्वीर वायरल होते ही मचा बवाल
Recommended image3
IMD Weather: यूपी से मध्य प्रदेश तक झुलसाएगी गर्मी, 43°C तक पहुंचेगा पारा, IMD ने बताया कहां बरसेंगे बादल
Recommended image4
Affordable LDA Housing Schemes: जानिए कैसे कम पैसों में मिल सकता है LDA फ्लैट
Recommended image5
आखिरी वक्त में कटा पूजा पाल का नाम! यूपी कैबिनेट में बड़ा ट्विस्ट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved