- Home
- States
- Uttar Pradesh
- UP Election 2022: भाजपा के इन 6 नेताओं ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत, योगी आदित्यनाथ भी रहे पीछे
UP Election 2022: भाजपा के इन 6 नेताओं ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत, योगी आदित्यनाथ भी रहे पीछे
लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे (Uttar Pradesh Election Result 2022) आ गए हैं। 10 मार्च को आए नतीजों में भाजपा ने एक बार फिर से सत्ता में वापसी की है। योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के नेतृ्त्व में भाजपा (BJP) कई रिकॉर्ड बनाते हुए सत्ता में दोबारा आई है। इस चुनाव में कई कैंडिडेट्स ऐसे हैं जिन्होंने रिकॉर्ड मतों के साथ जीत हासिल की। इस लिस्ट में सबसे ज्यादा नाम बीजेपी उम्मीदवारों के ही हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई कैंडिडेट्स ने एक लाख से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की है। आइए जानते हैं कौन से वो नेता हैं जिन्होंने सबसे अधिक वोटों से जीत दर्ज की है।
| Published : Mar 11 2022, 12:38 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
सुनील शर्मा
गाजियाबाद जिले की साहिबाबाद सीट पर सुनील शर्मा ने रिकॉर्ड जीत हासिल की है। वो दूसरी बार विधायक बने हैं। उन्हें कुल 3,22,045 वोट मिले। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी के अमरपाल शर्मा को 1,08,047 वोट मिले। सुनील शर्मा ने 2 लाख 13 हजार 998 वोटों से हराया।
पंकज सिंह
केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह ने भी रिकॉर्ड जीत हासिल की। गौतमबुद्ध नगर की नोएडा सीट से उन्हें 2,44,319 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के उम्मीदवार सुनील चौधरी को 62,806 वोट मिले। पंकज सिंह ने 1,81,513 वोटों के साथ जीत दर्ज की।
अतुल गर्ग
अतुल गर्ग ने समाजवादी पार्टी के विशाल वर्मा को 105537 वोटों के अंतर से भारी शिकस्त दी है। अतुल गर्ग 150205 वोटों के साथ पहले नंबर पर तो सपा के विशाल वर्मा 44668 वोटों के साथ दूसरे पायदान पर रहे। अतुल गाजियाबाद विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में थे।
श्रीकांत शर्मा
मथुरा विधानसभा सीट पर भाजपा के उम्मीदवार श्रीकांत शर्मा लगातार दूसरी बार विधानसभा पहुंचे हैं। इससे पहले वो 2017 में चुनाव जीते थे और योगी कैबिनेट में मंत्री हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने एकतरफा मुकाबले में कांग्रेस के प्रदीप माथुर को 1,09,803 मतों के भारी अंतर से हराया है।
तेजपाल सिंह नगर
दादरी विधानसभा सीट से तेजपाल सिंह नागर ने भी रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की। उन्होंने सपा कैंडिडेट को 1,38,218 वोटों से हराया। तेजपाल को कुल 217618 वोट मिले। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राजकुमार भाटी को 79660 वोट मिले।
योगी आदित्यनाथ
उत्तरप्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा ने जहां बंपर जीत दर्ज की। वहीं, योगी आदित्यनाथ भी गोरखपुर सदर विधानसभा सीट से रिकॉर्ड मतों से जीते। योगी आदित्यनाथ ने सपा कैंडिडेट को 1,02,399 वोटों से हराया। योगी को कुल 1,65,499 वोट मिले।