- Home
- States
- Uttar Pradesh
- विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद भी जारी है यूपी पुलिस की कार्रवाई, गैंग के लोगों को शरण देने वाले दो गिरफ्तार
विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद भी जारी है यूपी पुलिस की कार्रवाई, गैंग के लोगों को शरण देने वाले दो गिरफ्तार
कानपुर(Uttar Pradesh). यूपी पुलिस के लिए पिछले एक सप्ताह से सिरदर्द बने मोस्ट वांटेड अपराधी विकास दुबे का शुक्रवार सुबह एनकाउंटर करने के बाद भी पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस लगातार विकास दुबे की गैंग और उसके सहयोगियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस की राडार पर इस समय वो लोग हैं जिन्होंने विकास दुबे और उसकी गैंग को शरण दिया था। इसी क्रम में यूपी पुलिस ने ग्वालियर, मध्य प्रदेश के रहने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि घटना में विकास दुबे के 2 साथियों को इन्होंने अपने यहां शरण दी थी।

पुलिस के अनुसार कानपुर कांड में वांछित शशिकांत पांडेय उर्फ सोनू और शिवम दुबे को ओम प्रकाश पांडेय निवासी भगत सिंह नगर ग्वालियर मध्य प्रदेश और अनिल पांडेय निवासी सागर ताल, सरकारी मल्टी थाना गोरखपुर, ग्वालियर ने अपने यहां छिपाए रखा।
गिरफ्तार किए गए दोनों लोगों के खिलाफ कानपुर नगर के चौबेपुर थाने में केस दर्ज है। पुलिस का मानना है कि ये भी विकास गैंग से सम्बंधित हैं, फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई अजहर इसरत, हेडकांस्टेबल संजय, कांस्टेबल प्रकाश और कांस्टेबल चंदन प्रमुख हैं।
अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि बिकरू कांड को अंजाम देने के मामले में 21 अभियुक्तों को नामजद किया गया था जबकि 60 से 70 अन्य अभियुक्त अभी पुलिस के राडार पर हैं। उन्होंने बताया कि विकास दुबे समेत 6 नामजद अभियुक्त मारे जा चुके हैं, जबकि 3 को गिरफ्तार किया गया है।
एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि 21 में से 12 अपराधियों को भी भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं मामले में अन्य अभियुक्तों में 8 को गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस की कई टीमें लगातार फरार अभियुक्तों की तलाश में छापेमारी कर रही हैं। बताया जा रहा है कि अभी भी 8 पुलिसवालों की हत्या में शामिल कई शातिर अपराधी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। ऐसे में पुलिस उन पर शिकंजा कसने में लगी हुई है।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।