- Home
- States
- Uttar Pradesh
- लंदन में जॉब कर चुकी है ये लेडी, यूपी में लड़ रही पंचायत चुनाव, IIM कर चुकी है पास
लंदन में जॉब कर चुकी है ये लेडी, यूपी में लड़ रही पंचायत चुनाव, IIM कर चुकी है पास
जौनपुर (Uttar Pradesh) । जिला पंचायत सदस्य का चुनाव इस बार काफी हाईटेक हो गया है। इन बार लंदन रिटर्न और आईआईएम (Indian Institutes of Management) से पासआउट उर्वशी सिंह यादव भी अपना भाग्य आजमा रही हैं। वो सपा सुप्रीमों मुलायम सिंह के करीबी रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवंगत पारसनाथ यादव की पुत्र-वधू हैं, जो वार्ड नंबर 51 से जिला पंचायत का चुनाव लड़ रही हैं।

उर्वशी सिंह यादव IIM से पासआउट हैं। उनके पिता महेंद्र पाल सिंह एक IPS ऑफिसर हैं, जबकि मामा राजेंद्र सिंह राणा अखिलेश यादव सरकार में राज्य मंत्री थे। माना जा रहा है कि यदि वो जीतती हैं तो सपा से जिला पंचायत अध्यक्ष की प्रत्याशी भी घोषित हो सकती हैं।
बता दें कि मल्हनी विधायक लकी यादव की भयोहू उर्वशी सिंह यादव द्वारा ट्टिटर पर दी गई जानकारी के मुताबिक उन्होंने 10वीं और 12वीं की पढ़ाई मेरठ से पूरी की। इसके बाद एमिटी यूनिवर्सिटी से बीटेक किया।
उर्वशी सिंह यादव बीटेक करने के करने के बाद MBA करने के लिए वह लंदन गईं। MBA करने के बाद करीब 4 साल उन्होंने काम किया। उन्होंने ने IIM बेंगलुरु से MBA मार्केटिंग और एनालिटिक्स भी किया है।
बताते हैं कि उनका परिवार भी बड़ा राजनीतिक घराना माना जाता है। साल 1971 में उर्वशी के परदादा ठाकुर विजय पाल सिंह ने मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से चौधरी चरण सिंह के सामने चुनाव लड़ा था। उस चुनाव में ठाकुर विजय पाल ने चौधरी चरण सिंह को हराकर लोकसभा का चुनाव जीत लिया था।
बता दें कि जौनपुर में मॉडल व फेमिना मिस इंडिया-2015 की रनर अप रहीं और एक्ट्रेस-मॉडल दीक्षा सिंह और बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह भी जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव लड़ रही हैं। हालांकि ये सभी चर्चित चर्चित चेहरे अलग-अलग वार्डों से चुनावी मैदान में हैं।
फोटो में श्रीकला सिंह