MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • करोड़पति शख्स को 10 महिलाओं से शादी के बाद भी नहीं हुई संतान, फिर जो हुआ डरावने वाला था..खौफ में इलाका

करोड़पति शख्स को 10 महिलाओं से शादी के बाद भी नहीं हुई संतान, फिर जो हुआ डरावने वाला था..खौफ में इलाका

बरेली (उत्तर प्रदेश). शादी के बाद हर पति-पत्नी का सपना होता है कि उनके जीवन की बगिया में एक स्वस्थ, सुंदर संतान पैदा हो। इस ख्वाहिश को पूरा करने के लिए वह डॉक्टर से लेकर मंदिर-मस्जिद और गुरुदवारे तक माथा टेकते हैं। लेकिन कुछ दंपत्ति इन सबके बावजूद भी संतान का सुख नहीं ले पाते हैं। ऐसा ही  एक हैरान कर देने वाला मामला उत्तर प्रदेश के बरेली जिला से सामने आया है। जहां एक युवक ने अपनी संतान वंश बढ़ाने की चाहत में एक नहीं 10 शादियां की। फिर भी उसे 10 पत्नियों से उसे कोई बच्चा नहीं हुआ। इसके बाद युवक ने अपनी करोड़ों की संपत्ति अपने भतीजे के नाम करनी चाही, लेकिन यही दौलत उसे मौत तक ले गई। जानिए यह खौफनाक खेल किसने और क्यों खेला...

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Jan 24 2021, 10:36 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

दरअसल, यह चौंकाने वाली वारदात बरेली के भोजीपुरा थाना इलाके का है, जहां जागन लाल नाम के युवक की 20 जनवरी की रात गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने अब हत्या करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। युवक की सगी भाभी ने किलर को सुपारी देकर इस वारदात को अंजाम दिया था। वजह थी देवर की करोड़ों की संपत्ति, जिसके चलते उसे मार दिया गया।
 

26


बता दें कि 55 वर्षीय जागन लाल के पास 14 बीघा जमीन थी और वह गांव में ही रहता था। पुलिस को उसके घरवालों बताया कि जागन बच्चे की चाहत में 10 महिलाओं को अपनी पत्नी बना चुका था, पर किसी से कोई संतान नहीं हुई। इन 10 पत्नियों में से कुछ की मौत हो गई तो कुछ उसे छोड़कर चली गईं। जबकि दो महिलाएं उसके साथ गांव में रहती हैं। 
 

36


अक्सर जागन लाल की करोड़ों की जमीन पर उसके रिश्तेदार और परिवारवालों की नजर थी। इसी बीच जगन ने बुढ़ापे में अपनी देखभाल के लिए परिवार के एक भतीजे को अपने साथ रख लिया था। जहां वह अपनी सारी प्रॉपर्टी उसी के नाम वसीयत कराने की प्लानिंग कर रहा था। जैसे ही यह बात उसकी सगी भाभी मुन्नी देवी को पता चली तो उसने देवर की हत्या की साजिश रची, जिससे उसकी जमीन उसे मिल जाए।

46


मामले की जानकारी देते हुए बरेली एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया की इस वारदात के खुलासे के लिए भोजीपुरा इंस्पेक्टर मनोज कुमार त्यागी को लगाया गया था। उन्होंने जब मामले की छानबीन की तो उन्हें मृतक जागन लाल की भाभाी मुन्नी देवी पर शक हुआ, जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने हत्या करने की बात कबूल कर ली।

56

अब पुलिस ने हत्यारिन महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना को अंजाम देने वालों में देव सिंह, प्रह्लाद, दर्शन सिंह और मुन्नी देवी हैं जिनको जेल भेज दिया गया है।

66

बता दें कि हत्या के बाद युवक की भाभी मुन्नी देवी झूठी कहानी बनाती रही, ताकि लोग उसको अनदेखा कर दें। लेकिन बदलते बयान के चलते वह पुलिस ने उसकी सारी प्लानिंग समझ ली थी। इसके बाद उस पर कड़ी नजर रखी गई और उसे हिरासत में ले लिया गया।

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Ghaziabad Sisters Suicide: दिमाग पर कैसे हावी हो रहे टास्क बेस्ड गेम, एक्सपर्ट से जानें काम की चीज
Recommended image2
Ghaziabad Sisters Suicide: अब तक क्यों सामने नहीं आई 3 बच्चियों की मां, उठ रहे सवाल
Recommended image3
दंगा-दंगाई गायब, यूपी में अब सब चंगा: हरिद्वार से गरजे मुख्यमंत्री योगी
Recommended image4
UP SIR Deadline Extended: नाम छूट गया है वोटर लिस्ट से? घबराएं नहीं, आयोग ने बढ़ाई SIR की डेडलाइन
Recommended image5
डॉग बाइट से परेशान उत्तर प्रदेश? योगी सरकार का ये प्लान बदल देगा हालात
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved