MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • कल्याण न होते, तो राममंदिर का 'रास्ता' साफ नहीं होता; कुछ ऐसी है यूपी के सबसे विवादित सीएम की कहानी

कल्याण न होते, तो राममंदिर का 'रास्ता' साफ नहीं होता; कुछ ऐसी है यूपी के सबसे विवादित सीएम की कहानी

लखनऊ. भाजपा के कद्दावर नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन हो गया। शनिवार रात 9 बजे उन्होंने 89 साल की उम्र में लखनऊ के पीजीआई में आखिरी सांस ली। वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पिछले 48 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। उनके अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि के लिए आम आदमी से लेकर नेताओं तक की भीड़ उमड़ रही है। कल्याण सिंह दुनिया को अलविदा कह गए, लेकिन वह एक ऐसे सीएम रहे हैं जिनका नाम यूपी की राजनीति में हमेशा याद रखा जाएगा।  पढ़िए यूपी के सबसे विवादित सीएम की दिलचस्प कहानी...

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Aug 22 2021, 09:20 AM IST| Updated : Feb 05 2022, 03:25 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

बीए तक पढ़ाई के बाद जनसंघ में रखा था कदम
बता दें कि कल्याण सिंह का जन्म 5 जनवरी 1932 को अलीगढ़ जिले के अतरौली कस्बे में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री तेजपाल लोधी और माता का नाम श्रीमती सीता देवी था। उन्होंने अपने ही जिले से बीए तक पढ़ाई की हुई थी। इसके बाद वह राजनीति में आने के लिए भारतीय जनसंघ में शामिल हो गए।

26

कल्याण सिंह का राजनीतिक सफर
कल्याण सिंह 1967 में पहली बार अतरौली से विधानसभा का चुनाव जीता। इसके बाद 1980 में बनी भाजपा से उन्होंने 1985 के विधानसभा चुनाव में चुनाव लड़ा और ऐतिहासिक जीत दर्ज की। वह तब से लेकर 2004 के विधानसभा चुनाव तक अतरौली से लगातार विधायक का चुनाव जीतते रहे।

36

इनके कार्यकाल में हुआ था बाबरी मस्जिद विध्वंस
कल्याण सिंह को भारतीय राजनीतिज्ञ कहा जाता है वह राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रह चुके हैं। इससे पहले देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी दो बार रह चुके हैं।पहली बार मुख्यमंत्री वर्ष 1991 में बने और दूसरी बार यह वर्ष 1997 में मुख्यमंत्री बने थे। यूपी की राजनीति में उनका नाम शायद ही कोई कभी भूल पाएगा। क्योंकि  इनके पहले मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान ही बाबरी मस्जिद की घटना घटी थी।
 

46

बीजेपी के सबसे तेज तर्रार नेताओं में होती थी गिनती
कल्याण सिंह की पहचान भारतीय जनता पार्टी में तेज तर्रार नेताओं में होती थी। वह कोई भी बयान देने से नहीं चूकते थे। उन्होंने अपने पहले कार्यकाल में बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए 6 दिसंबर 1992 को मुख्यमंत्री पद से खुद ही इस्तीफा दे दिया था। यह मामला सीबीआई की विशेष अदालत में कई सालों तक चला हाल ही में उन्हें अदालत ने सभी आरोपों से मुक्त कर दिया था।

56

यह ऐतिहासिक घटना मेरे हाथों होनी थी
कल्याण सिंह ने राम मंदिर पर बात करते हुए कल्याण सिंह कहा था कि  ''मुझे गर्व  है कि इतिहास बनाने वाली सबसे महत्वपूर्ण और महान घटना का मैं भी एक पात्र रहा हूं। यह मेरे पुण्य थे जो रामजी ने अपने जन्मस्थान के पुनरुद्धार से जुड़े सबसे महत्वपूर्ण काम का कुछ हिस्सा मेरे हाथों से कराकर मुझे धन्य कर दिया''। इतिहास में कहा जाएगा कि कल्याण सिंह के मुख्यमंत्रित्व काल में इस स्थान का विवादित ढांचा ढहाया गया था। यह सौभाग्य प्रभु राम की कृपा के बिना संभव ही नहीं है।

66

मेरे जीते जी भगवान राम का भव्य मंदिर बनकर हो जाए तैयार
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने जैसे ही साल 2020 में राम मंदिर की नींव रही सबसे ज्यादा खुशी कल्याण सिंह को हुई। उन्होंने कहा- मेरी इच्छा राम काज की थी, वह पूरी हो गई। बस अब एक ही इच्छा है कि मेरे जीवनकाल में जल्द से जल्द भगवान राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो जाए। मैं प्रभु राम के जन्मस्थान की भव्यता का दर्शन कर चैन से मरना चाहता हूं ।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved