MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • UP में दिल दहला देने वाली वारदात: दिनदहाड़े पहले डॉक्टर के हाथ-पैर काटे..फिर सिर काट गर्दन की अलग

UP में दिल दहला देने वाली वारदात: दिनदहाड़े पहले डॉक्टर के हाथ-पैर काटे..फिर सिर काट गर्दन की अलग

सीतापुर. उत्तर प्रदेश अपराधियों के बैखौफ हौसले इस कदर बढ़ते जा रहे हैं कि वह दिनदहाड़े किसी को भी मौत के घाट उतार देते हैं। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला यूपी के सीतापुर जिले से सामने आया है। जहां दिनदहाड़े एक डॉक्टर की तलवार से काटकर हत्या कर दी गई। वारदात को इतने निर्मम तरीके से अंजाम दिया गया कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। आरोपी ने पहले डॉक्टर का हाथ काटा, फिर सिर और आखिर में गर्दन के दो टुकड़े कर दिए। आरोपी इतना बड़ा हैवान कि मरने के बाद भी कटे अंगों पर तलवार से ताबड़तोड़ वार करता रहा। खौफनाक वारदात जान दहल जाएगा दिल...

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Aug 03 2021, 08:45 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

दरअसल, यह खौफनाक घटना सीतापुर जिले के हरगांव थाना क्षेत्र मुंद्रासन में मंगलवार सुबह हुई। जहां मुनेन्द्र वर्मा (45) नाम के डॉक्टर अपनी निजी क्लीनिक में मरीज का इलाज कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी आया और कमरे के दरवाजे बंद करके तलवार निकालकर ताबड़तोड़ वार करने लगा।

26

आरोपी ने पहले डॉक्टर का एक हाथ और दूसरे हाथ का पंजा पहले काटा। इसके बाद सिर पर तलवार मारता रहा और अंत में गला काट दिया। डॉक्टर ने किसी तरह दरवाजा खोल लिया और उन्होंने मदद के लिए गुहार लगाई, बेटे को बचाने गए डॉक्टर के पिता वहां पहुंचे तो आरोपी ने उनपर भी हमला कर दिया। 
 

36

मौके पर मौजदू लोगों ने बताया कि डॉक्टर की चीखने की आवाज सुनकर हम वहां पहुंचे तो डॉक्टर साहब का हाथ कटा पड़ा था। सिर धड़ से अलग था। पूरी क्लीनिक में खून ही खून बिखरा हुआ था। किसी तरह उनको उठाया, लेकिन वह वहीं दम तोड़ चुके थे।
 

46

हैरान की बात है कि जहां पर यह वारदात घटी, वहीं से कुछ दूरी पर ही पुलिस थाना है। लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। हालांकि जब तक पुलिस पहुची तब तक वह वारदात को अंजाम दे चुका था। कुछ देर बाद पुलिस तमाम अफसर वहां पहुंच गए। खुद एसपी आरपी सिंह भी जायजा लेने के लिए पहुंचे हुए थे। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

56

एसपी आरपी सिंह ने बताया कि इस घटना को अंजाम डॉक्टर मुनेन्द्र वर्मा के गांव के ही युवक अच्छेलाल नाम के युवक ने दिया है। शुरुआती जांच में मामला पैसों के लेनदेना का लग रहा है। हालांकि पूछताछ जारी है, आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसके पास से तलवार के अलावा चाकू भी बरामद किया गया है।

66

इस वारदात के बाद प्रदेश में राजनीति भी गरमा गई है। सवा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर हमला करते हुए कहा -''सीतापुर के हरगांव क्षेत्र में एक डॉक्टर की तलवार से हत्या व उनके पिता पर क़ातिलाना हमले की दुर्दांत घटना से प्रदेश भयभीत है। श्रद्धांजलि! घटना-स्थल से कुछ ही दूरी पर पुलिस पिकेट होने के बावजूद सरेआम ऐसी घटना घट जाना भाजपा सरकार में अपराधियों के बेख़ौफ़ हौसलों को दर्शाता है''।

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी! 12वीं के छात्र ने महिला टीचर के होंठ काटे, CCTV में कैद वारदात
Recommended image2
अब 40 मिनट का सफर होगा 13 मिनट में, नौबस्ता–कानपुर सेंट्रल मेट्रो ट्रायल सफल
Recommended image3
गाड़ियां चलेंगी और बिजली बनेगी! UP में शुरू हो रहा भारत का पहला Solar Expressway
Recommended image4
Ghaziabad Suicide Mystery: पिता की 3 शादियां, 2 करोड़ कर्ज या कोरियन गेम-क्या है असली वजह?
Recommended image5
चाइनीज़ मांझे पर योगी सरकार का सबसे बड़ा एक्शन, अब मौत हुई तो सीधे हत्या का मुकदमा
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved