MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • आशियाना बचाने को LDA पहुंची गैंगस्टर विकास दुबे की पत्नी, अफसरों से पूछा- 'कैसे बचेगा मेरा घर'

आशियाना बचाने को LDA पहुंची गैंगस्टर विकास दुबे की पत्नी, अफसरों से पूछा- 'कैसे बचेगा मेरा घर'

लखनऊ(Uttar Pradesh). 8 पुलिसकर्मियों की निर्मम हत्या के आरोपी विकास दुबे को पुलिस एनकाउंटर में मार चुकी है। पुलिस ने विकास दुबे के पैतृक गांव बिकरू में बने उसके आलीशान घर को भी जेसीबी से जमींदोज करवा दिया था। अब पुलिस की निगाह अवैध कमाई और गैरकानूनी तरीके से बनाई गई विकास की दूसरी संपत्तियों पर है। घटना के बाद ही लखनऊ विकास प्राधिकरण ने विकास दुबे के लखनऊ के कृष्णा नगर स्थिति मकान पर नोटिस चिपका दिया था। LDA ने विकास की पत्नी रिचा से 24 घंटे के भीतर उस मकान का स्वीकृत किया गया नक्शा मांगा था, लेकिन 9 दिन बाद भी उसका नक्शा नहीं दिया गया है। अब विकास दुबे की पत्नी अपना ये आशियाना बचाने के लिए अफसरों से गुहार लगा रही है। 

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Jul 17 2020, 05:46 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

लखनऊ के कृष्णानगर स्थित विकास दुबे के मकान की भी लखनऊ विकास प्राधिकरण ने जांच की थी तो मकान का नक्शा नहीं मिला था। सूत्रों की मानें तो एक ही नक़्शे पर चार घर बने हैं, ऐसे में विकास दुबे के घर का नक्शा बनवाया ही नहीं गया है। जांच के बाद ही LDA द्वारा 24 घंटे में नक्शा उपलब्ध कराने के लिए विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे के नाम मकान पर नोटिस चस्पा किया गया था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26

गुरुवार शाम को विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे अपने बड़े बेटे आकाश के साथ एलडीए ऑफिस पहुंचीं। उन्होंने एक्सईएन से मुलाकात करते हुए नक्शे के लिए मोहलत मांगी। लेकिन एक्सईएन ने हाथ खड़े कर दिए। एक्सईएन से साफ़ शब्दों में कहा कि, इसके लिए संबंधित न्यायालय में बयान देकर मोहलत मांगी जा सकती है, लेकिन यहां से इस मामले में राहत देना संभव नहीं है।
 

36

विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे कानपुर जिला पंचायत सदस्य हैं। दो जुलाई को बिकरु गांव में सीओ समेत आठ पुलिसवालों की हत्या के बाद पुलिस ने रिचा दुबे को भी आरोपी बनाया था। लेकिन 9 जुलाई को गिरफ्तारी के बाद उनसे करीब 16 घंटे पूछताछ की गई। मामले में संलिप्तता न मिलने पर उन्हें रिहा कर दिया गया था। 

46

विकास दुबे का लखनऊ के कृष्णानगर स्थित इंद्रलोक कॉलोनी में घर है। छह हजार वर्ग फीट में साल 2002 में धर्मेंद्र ग्रोवर के नाम से नक्शा पास हुआ था। इस नक्शे पर चार अलग-अलग मकान बनाए गए, चारों के अलग-अलग नंबर हैं। 
 

56

ऐसे में एलडीए ने विकास के नाम से दर्ज मकान की नक्शे की स्व प्रमाणित छायाप्रति उपलब्ध कराने के लिए 8 जुलाई को रिचा दुबे को नोटिस जारी किया था। यह नोटिस अधिशासी अभियंता प्रवर्तन के द्वारा मकान पर चस्पा कराया गया था।  
 

66

रिचा दुबे ने एलडीए के एक्सईएन कमलजीत से गुरुवार शाम को मुलाकात की। एलडीए के अधिशासी अभियंता कमलजीत सिंह ने बताया कि रिचा दुबे आई थीं। उनको शमन मानचित्र जमा करने के लिए कह दिया गया। उन्होंने कुछ दिन की मोहलत मांगी थी, जिसके विहित न्यायालय में समय मांगने के लिए बताया गया है।
 

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
UP Police Result 2026 Out: 76184 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनित, जानें कटऑफ, DV-PST डेट और रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका
Recommended image2
मासूम की आंख में पेंसिल, बड़े भाई की पिटाई और CCTV भी गायब… फिरोजाबाद के स्कूल पर FIR
Recommended image3
UP Police Result 2026 जल्द! कटऑफ, मेरिटलिस्ट और PET-PST पर क्या है लेटेस्ट अपडेट? जानिए यहां
Recommended image4
Weather Forecast 31 July 2026: दिल्ली-NCR, एमपी, महाराष्ट्र से राजस्थान तक 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल
Recommended image5
LDA New Rule: अब मकान-दुकान बनवाने से पहले करना होगा ये काम, नहीं तो अटक जाएगा नक्शा
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved