MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Viral
  • 12 सौ किलो वजनी भाई को लगी भूख तो छोटे को बना लिया निवाला, कैमरे में कैद हुई आदमखोर की ऐसी तस्वीर

12 सौ किलो वजनी भाई को लगी भूख तो छोटे को बना लिया निवाला, कैमरे में कैद हुई आदमखोर की ऐसी तस्वीर

हटके डेस्क: माना जाता है कि इंसान की प्रजाति ही ऐसी होती है जो रिश्तों की समझ रखती है। अपनों से जुड़े रिश्तों की कद्र कर सोसाइटी में मेल-मिलाप बनाए रखना जानती है। हालांकि, आज के समय में इंसान भी रिश्तों में धोखा देना सीख चुका है। ऐसे में जानवर अगर अपनों का खून कर उसे निवाला बना लें तो ज्यादा हैरान होने वाली बात नहीं है। साउथ अफ्रीका के नेशनल क्रुगर पार्क में गए एक फोटोग्राफर ने वहां जिन तस्वीरों को कैद किया, वो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। आमतौर पर मगरमच्छ को अन्य जानवरों का शिकार करते देखा गया है लेकिन फोटोग्राफर ने यहां दैत्याकार मगरमच्छ को अपने से छोटे मगरमच्छ को निगलते हुए कैमरे में कैद किया। इस 1200 किलो वजनी मगरमच्छ ने कमजोर मगर को दांत में दबाया और बिना चबाए निगल गया। फोटोग्राफर ने शिकार का पल कैमरे में कैद कर लिया...  

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Dec 22 2020, 10:05 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

सोशल मीडिया पर 1200 किलो के एक दैत्याकार मगरमच्छ द्वारा अपने से छोटे मगरमच्छ को खाने की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है। ये मगरमच्छ काफी भूखा था। जब उसे खाने को कोई और शिकार नहीं मिला तो उसने अपने छोटे भाई को ही निगल लिया। 

25

नीदरलैंड में रहने वाले 69 साल के फोटोग्राफर जैन बटरने ने साउथ अफ्रीका के क्रुगर नेशनल पार्क में इस मोमेंट को कैद किया। विशालकाय मगरमच्छ ने अपने चार फ़ीट लंबे दांत छोटे मगरमच्छ के शरीर में गड़ाए और उसे निगल लिया। 
 

35

इस मोमेंट को कैद करने के बाद जैन ने बताया कि जैसे ही उन्होंने मगरमच्छ को दूसरे को निगलते हुए देख, वो चौंक गए। आज तक उन्होंने ऐसा नजारा कभी नहीं देखा था। अपने शिकार को निगलने के बाद मगरमच्छ वहां से तैर कर चला गया। 

45

भूखे मगरमच्छ ने छोटे मगर के शरीर में पहले दांत गड़ाए। फिर उसे  हवा में उछालते हुए सीधे गले से नीचे पेट में उतार लिया। उसे निगलने के बाद वो वापस पानी में चला गया

55

ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है। दरअसल, ऐसा आम तौर पर देखा नहीं जाता है कि मगरमच्छ अपने ही प्रजाति के जानवर का शिकार कर रहा हो। जब जैन ने अचानक इसे देखा तो तुरंत कैमरा निकाल कर उसे कैद कर लिया। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved