- Home
- Viral
- नाक पर पिंपल फोड़ते ही मेंढक की तरह फूली लड़की की आंखें, अस्पताल में मौत से लड़ते हुए हो गया ऐसा हाल
नाक पर पिंपल फोड़ते ही मेंढक की तरह फूली लड़की की आंखें, अस्पताल में मौत से लड़ते हुए हो गया ऐसा हाल
हटके डेस्क: टीनेज में लगभग हर शख्स को पिंपल की समस्या से गुजरना पड़ता है। इस दौरान बॉडी में कई हार्मोन्स चेंजेस आते हैं। इस कारण पिंपल्स से लेकर बॉडी पार्ट्स में बदलाव तक आते हैं। हम में से कई लोग पिंपल्स को फोड़ देते हैं। हालांकि स्किन स्पेशलिस्ट्स ऐसा करने से मना करते हैं। कहा जाता है कि पिंपल फोड़ने से उसके निशान रह जाते हैं। इसलिए ऐसा करना अवॉयड करना चाहिए। हालांकि, हर कोई इसे फॉलो नहीं करता। चीन में रहने वाली 19 साल की एक लड़की को अंदाजा भी नहीं था कि पिंपल फोड़ने के कारण उसे काफी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। जी हां, नाक पर हुआ पिंपल फोड़ने के कारण उसे अस्पताल में एडमिट करवाना पड़ गया, जहां उसकी हालत बहुत नाजुक है। आइये आपको बताते हैं एक पिंपल की वजह से कैसे इस लड़की की जान पर खतरा छा गया...

मामला चीन के जहेजिआंग प्रांत से सामने आया है। यहां रहने वाली एक 19 साल की लड़की को बेहद गंभीर हालत में अस्पताल में एडमिट करवाया गया। उसकी आंखें सूजी हुई थी और तेज बुखार था।
जब डॉक्टर्स ने उसकी जांच की तो पाया कि उसके दिमाग में इन्फेक्शन हो गया है। उसके ब्रेन में सूजन आ चुकी थी और उसकी हालत काफी खराब थी।
लड़की की पहचान उसके सरनेम यांग से की गई। डॉक्टर्स ने इस ब्रेन इन्फेक्शन की वजह उसके पिंपल को बताया। लड़की ने कुछ दिनों पहले अपने नाक पर हुआ पिंपल खुद फोड़ दिया था।
हाथों से पिंपल फोड़ने के बाद उसे काफी दर्द हो रहा था। साथ ही उसके आंखों में भी चुभन हो रही थी। उसे समझ नहीं आया कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है।
अगले कुछ दिनों में उसकी आंखें मेंढक की तरह फूल गई। लोकल मीडिया के मुताबिक, उसके पेरेंट्स ने उसे निंगहई के एक हॉस्पिटल में एडमिट करवाया।
जांच में पता चला कि उसे cavernous sinus thrombosis नाम की बीमारी हुई है, जिसमें आंखों के पीछे से दिमाग तक जाने वाली खून की नली में थक्का जम जाता है।
जब लड़की ने पिंपल फोड़ा तो इस नली में थक्का जम गया जिसके कारण उसकी आंखें सूज गई। दरअसल, जिस जगह पर लड़की को पिंपल हुआ था उसे ट्रायंगल ऑफ डेथ भी कहते हैं।
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस एरिया पर हुए पिंपल को फोड़ना काफी खतरनाक होता है। इससे हेल्थ पर काफी बुरा असर पड़ता है। लड़की की बॉडी में थक्का जमने से उसके दिमाग पर असर हुआ और उसमें संक्रमण हो गया।
डॉक्टर्स ने इस खबर के बाद लोगों को आगाह किया है कि पिंपल होने पर उसे फोड़ने की जगह उसे खुद ठीक हो जाने दे। अगर जलन हो तो क्रीम लगा लें। लेकिन उसे फोड़े ना। ऐसा करना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News