बचपन में पिता ने बेटे को खिलाया था जिंदा मेंढक, 17 साल बाद शरीर से बाहर निकली खौफनाक चीज
हटके डेस्क: दुनिया में ऐसे कई मामले सामने आते हैं, जहां लोगों को अपने बचपन की गलती या कहें तो दूसरों की गलती का खामियाजा भुगतते नजर आते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है चीन से। यहां रहने वाले 23 साल के एक शख्स के दिमाग से डॉक्टर्स ने खौफनाक चीज बाहर निकाली। और उससे भी खौफनाक बात कि ये चीज उसकी बॉडी के अंदर बीते 17 साल से रह रही थी। इस चाइनीज शख्स की बॉडी में 6 साल की उम्र से ही नंबनेस महसूस हो रही थी। लेकिन इतने सालों तक उसे ज्यादा फर्क नहीं पड़ा। हालांकि, बीते कुछ महीनों में उसकी बॉडी के ऊपर का हिस्सा सुन्न पड़ गया। इसके बाद उसने अस्पताल जाने का फैसला किया, जहां अल्ट्रासाउंड के बाद तुरंत उसे एडमिट कर लिया गया। वहां सर्जन्स ने 17 साल पुराने इंसिडेंट को उसकी हालत का जिम्मेदार ठहराया। आइये आपको बताते हैं आपको ये पूरा मामला..

रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन में रहने वाले एक शख्स के दिमाग में बीते 17 साल के एक पैरासाइट रह रहा था। ये कीड़ा इतने सालों से उसके दिमाग के अंदर ही रह रहा था।
23 साल के इस शख्स ने बताया कि उसे अपने हाथ और पैरों में 6 साल की उम्र से ही नंबनेस महसूस हो रही थी। लेकिन जब 17 साल के बाद उसकी बॉडी सुन्न पड़ने लगी तब उसने अस्पताल में एडमिट होने का फैसला किया।
डॉक्टर्स ने बताया कि शख्स की बॉडी में ये कीड़ा कच्चा मेंढक या सांप खाने की वजह से पहुंचा था। उसने इस मीट को अधपका खाया होगा। जिसके बाद उसके पिता ने बताया कि उसने बचपन में उसे कच्चा मांस खिलाया था।
एक्सरे में शख्स के दिमाग में कीड़ा दिखा। ये 5 इंच का लंबा कीड़ा था। ये उसके दिमाग में बीते 17 साल से रह रहा था। डॉक्टर्स ने उसका नाम चेन बताया।
उसे चीन के जिआंगसु प्रांत के हॉस्पिटल ऑफ़ वुचैंग यूनिवर्सिटी में एडमिट किया गया था। उसे सिर में दर्द और सर्दी थी। 2015 से उसकी बॉडी के ऊपरी हिस्से में कुछ भी महसूस नहीं हो रहा था।
लेकिन 25 अगस्त को सर्जरी के बाद डॉक्टर्स ने उसकी बॉडी से 12 सेंटीमीटर लंबा कीड़ा बाहर निकाला। चीनी मीडिया के अनुसार 6 साल की उम्र से ये कीड़ा उसके अंदर रह रहा था। लेकिन सर्जरी के बाद अब उसे काफी आराम है।