9 महीने में अचानक जवान हो गई 51 की महिला, पहले बनाया 16 साल छोटा प्रेमी फिर हुई ये मुसीबत
हटके डेस्क: प्यार की कोई सीमा नहीं होती। ये तो कभी भी किसी से भी हो सकता है। कई बार। इस प्यार की वजह से इंसान को घर-परिवार और समाज से बहिष्कृत भी होना पड़ता है। साउथ इंग्लैंड में रहने वाली 51 साल की महिला को खुद से 16 साल छोटे शख्स से प्यार हो गया। दोनों बीते दो साल से डेट कर रहे हैं। लेकिन इस रिश्ते के कारण महिला को काफी बड़ी कीमत चुकानी पड़ी। 51 साल की इस महिला ने मात्र 9 महीने के अंदर अपना वजन 25 केजी तक कम किया था। इसके बाद उसका अफेयर 35 साल के एक शख्स के साथ शुरू हुआ। प्यार का खुमार दोनों के सिर पर चढ़कर बोल रह था लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ, जिसने महिला की जिंदगी बदल दी। अपनी जिंदगी के बारे में खुद इस महिला ने लोगों के साथ डिस्कस किया।

साउथ इंग्लैंड के सुर्री में रहने वाली 51 साल की जोअन्ना टर्नर तब चर्चा में आई जब उसने मात्र 9 महीने में अपना 25 केजी वजन कम किया। इसके बाद जोअन्ना ने सोशल मीडिया पर अपनी ट्रांसफॉर्मेशन स्टोरी शेयर की।
इस दौरान फेसबुक के जरिये जोअन्ना की मुलाकात खुद साल छोटे क्रिस्टोफर डी रोज़ारिओ से हुई। दोनों के बीच काफी ऐज गैप था। इसके बावजूद दोनों को साथ समय बिताना काफी पसंद था।
दोनों को एक-दूसरे की कंपनी काफी पसंद आई। जल्द ही बातचीत डेटिंग में बदल गई। जोअन्ना को क्रिस्टोफर के साथ काफी एनर्जेटिक फील होता था। उसे ऐसा लगा जैसे वो दुबारा जीने लगी है।
लेकिन जोअन्ना के परिवार को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। उनके लिए ये काफी शर्म की बात थी। जोअन्ना का कहना है कि उम्र के इस दौर में जब वो मीनोपॉज से गुजर रही है, उसमें उसके बच्चों ने उसे छोड़ दिया।
वो बिल्कुल अकेली हो गई। लेकिन उसने क्रिस्टोफर का साथ नहीं छोड़ा। दोनों ने समाज से बहिष्कृत होने के बाद भी अपना रिश्ता खत्म नहीं किया।
2 बेटियों की मां जोअन्ना ने अपने परिवार से झूठ बोल क्रिस्टोफर के साथ अपना रिश्ता कायम रखा। इसके लिए जोअन्ना ने पहले अपने 10 साल के पार्टनर को छोड़ा। जोअन्ना के मुताबिक़, वो एक टॉक्सिक रिलेशन में थी।
जब जोअन्ना के परिवार को इस रिश्ते के बारे में पता चला तो वो काफी नाराज़ हुए। उसे घर से अलग कर दिया गया। यहां तक कि जोअन्ना को अपनी नतिनी से मिलने तक से रोक दिया गया।
हालांकि, इस पुरे समय में क्रिस्टोफर ने जोअन्ना का छोड़ा। उसने अपने परिवार वालों से इस रिश्ते को लेकर बात की। शुरुआत में क्रिस्टोफर के माता-पिता इस रिश्ते के खिलाफ थे लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने जोअन्ना को अपना लिया।
जोअन्ना ने अपने परिवार को वापस पाने के लिए अपनी बेटियों से ब्रेकअप की बात भी कही। एक साल तक उसने इस रिश्ते को छिपाया। लेकिन असलियत सामने आ गई।
अब जोअन्ना की बेटियों ने धीरे-धीरे क्रिस्टोफर के साथ उसके रिश्ते को अपनाना शुरू कर दिया है। हालांकि, अभी सब कुछ ठीक नहीं हुआ है लेकिन जोअन्ना को उम्मीद है कि जल्द ही उसकी बेटियां क्रिस्टोफर को अपना लेंगी।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News