- Home
- Viral
- जीभ से चाटकर लोगों की आंखें साफ करती है ये महिला, थूक से मार गिराती है बड़ी-बड़ी बीमारियों के कीटाणु
जीभ से चाटकर लोगों की आंखें साफ करती है ये महिला, थूक से मार गिराती है बड़ी-बड़ी बीमारियों के कीटाणु
हटके डेस्क: आपने झोलाछाप डॉक्टर्स के बारे में तो सुना ही होगा। ये डॉक्टर्स बिना किसी मेडिकल डिग्री के लोगों का इलाज करते हैं। भारत में तो इस तरह के डॉक्टर्स की भीड़ लगी रहती है। लोगों को उल्लू बनाकर ये अच्छा -ख़ासा पैसा कमा लेते हैं। लेकिन कई बार लोगों का विश्वास कुछ ऐसे लोगों के इलाज के तरीके पर हो जाता है, जिसे देखकर आपको घिन्न आ जाएगी। बोस्निया में रहने वाली 83 साल की एक बुजुर्ग महिला भी अपने अजीबोगरीब तरीके से लोगों का इलाज करने के लिए जानी जाती है। ये अपनी जीभ से लोगों की आंखों की समस्या सॉल्व करती है। अगर किसी को भी आंखों से जुड़ी कोई समस्या होती है तो ये महिला अपनी जीभ से उसकी आंखों की पुतलियां चाटकर उसका इलाज करती है। इस महिला के इलाज का ये अजीबोगरीब तरीका इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

83 साल की इस बिना डिग्री वाले महिला 'डॉक्टर' की पहचान हावा सेलेबिक के नाम से हुई। ये बोस्निया में लोकल गांव में लोगों का इलाज करती हैं।
महिला को लोग नाना हावा के नाम से भी जानते हैं। इस महिला के इलाज करने का तरीका बेहद अजीबोगरीब है। ये लोगों की आंखों का इलाज करती है।
महिला के पास लोग अपनी आंखों की समस्या लेकर आते हैं। इसके बाद महिला अपने जीभ से उनकी आंखों को चाटकर बीमारी दूर करती है।
इसके बदले महिला मरीजों से साढ़े आठ सौ रुपए तक चार्ज करती है। कई लोग इसके बदले नापतौल भी करते हैं।
महिला अपनी जीभ से लोगों की आंखों से कचरा जैसे धुल, लोहे के कण, शीशे के टुकड़े आदि साफ़ करती है। लोगों की आंखों में जीभ डालने से पहले वो शराब का घूंट पीती है।
इसके बाद वो अपनी जीभ लोगों के आंखों में घुसाती है। जिससे सारा कचरा साफ़ हो जाता है। महिला का दावा है कि अभी तक उसने 5 हजार से अधिक मरीजों का इलाज किया है।
महिला ने इलाज का ये तरीका बोस्निया में ही रहने वाली दूसरी महिला से सीखी थी। लेकिन उसने कहा कि उसके बच्चे इस काम को आगे नहीं बढ़ाना चाहते। उन्हें ये घिनौना लगता है।
महिला का कहना है कि लोगों को उसके इलाज से काफी फायदा होता है। कई लोगों ने तो महिला की जीभ को मौत के बाद काटकर रखने की भी बात कही है।
महिला के मरीजों में ना सिर्फ बोस्निया के लोग शामिल है, बल्कि अमेरिका और रूस से भी लोग अपना इलाज करवाने आते हैं। जिन लोगों का इलाज बड़े डॉक्टर्स नहीं कर पाते, उन्हें इस महिला के इलाज से आराम मिलता है।
महिला के इलाज का ये अजीबोगरीब तरीका चर्चा का विषय है। आखिर कोई अपनी जीभ से किसी की बीमारी ठीक कैसे कर सकता है, इसे लेकर सबमें कोतुहल है। लेकिन फिलहाल महिला के मरीजों की संख्या में बढ़त होती जा रही है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News