- Home
- Viral
- जिस रिसोर्ट में आलिया-रणबीर की सगाई हो रही, उसके मालिक की रईसी देखकर आप की आंखें फटी रह जाएंगी
जिस रिसोर्ट में आलिया-रणबीर की सगाई हो रही, उसके मालिक की रईसी देखकर आप की आंखें फटी रह जाएंगी
बॉलीवुड की हॉट जोड़ी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के शेरपुर-खिलजीपुर गांव में बने लग्जरी रिसोर्ट अमन-ए-खास(Aman-i-khas) में सगाई करने जा रहे हैं। यह रिसोर्ट राष्ट्रीय पार्क के नजदीक है। यह रिसोर्ट एक इंटरनेशनल होटल ग्रुप 'अमन ग्रुप' का पार्ट है। आपको बता दें कि अमन ग्रुप के मालिक रशियन अरबपति व्लादिस्लाव डोरोनिन(Vladislav Doronin) हैं। इस ग्रुप के भारत सहित 20 देशों में 37 डेस्टिनेशन हैं। इन्हें दुनियाभर में घूमने का शौक है। एक इंटरव्यू में व्लादिस्लाव डोरोनिन ने बताया था कि ये फिलीपींस के अमानपुलो जाना पसंद करते हैं। जब सुकून की तलाश होती है, तो मियामी(यूके) के समुद्र तटों पर निकल जाते हैं। यहां आकर ये खुद का रिचार्ज महसूस करते हैं। आइए जानते हैं कौन हैं ये व्लादिस्लाव डोरोनिन

पहले बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अमन ग्रुप के एक रिसोर्ट 'अमन-ए-खास' को अपनी सगाई के लिए चुना है। यह रिसोर्ट सवाई माधोपुर में राष्ट्रीय पार्क से सटा है। इसलिए यहां से प्रकृति का आनंद उठाया जा सकता है।
जैसी लाइफ व्लादिस्लाव डोरोनिन जीते हैं, उनके अमन होटल ग्रुप में भी वो झलकता है। व्लादिस्लाव डोरोनिन प्रकृति प्रेमी हैं, इसलिए उनके होटल और रिसोर्ट में इन सबका खास ध्यान रखा जाता है।
अमन ग्रुप के फाउंडर एड्रियन जे़चा हैं। इन्होंने अपने दो दोस्तों अनिल थडानी और अन्य के साथ इस ग्रुप की नींव रखी थी। अमन अपने नाम के अनुरूप सुविधाएं मुहैया कराता है।
व्लादिस्लाव डोरोनिन ने 2015 में रशियन मॉडल क्रिस्टीना रोमानोवा को अपना पार्टनर बनाया। क्रिस्टीना एक फैशन मॉडल और एक्टिविस्ट हैं। वे कुछ फिल्में भी कर चुकी हैं। इनका जन्म 11 जून, 1994 को हुआ था।
दुनिया की पहली ब्लैक मॉडल के तौर पर टाइम मैग्जीन की कवर गर्ल रहीं ब्रिटिश सुपर मॉडल नाओमी को व्लादिस्लाव ने समुद्र किनारे 25 बेडरूम और पांच लॉन्ज का एक आलीशान घर गिफ्ट में दिया था। यह एक द्वीप पर है।
50 वर्षीय नाओमी लग्जरी लाइफ जीने की आदी रही हैं। व्लादिस्लाव डोरोनिन इनके तीसरे पति थे। लेकिन यह शादी ज्यादा नहीं टिकी। नाओमी ने 2008 में मुंबई मे हुए आतंकी हमले के बाद मदद के तौर पर 41 करोड़ रुपए दान किए थे।
स्पेसशिप जैसे दिखने वाले इस 4 मंजिला घर ब्रिटिश आर्किटेक्ट जाहा हदीद ने डिजाइन किया था। इसे बनाने में 10 साल लगे थे। बता दें कि इराक के बगदाद में 31 अक्टूबर, 1950 को जन्मीं जाहा हदीद(Zaha Hadid) का 31 मार्च, 2016 को निधन हो गया था।
अमन ग्रुप के दुनियाभर में शानदार होटल और रिसोर्ट हैं। इसका कारोबार भारत में भी विस्तार ले रहा है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News