मुफ्त में दिया जाएगा कोरोना वैक्सीन, इस देश की सरकार में किया बड़ा ऐलान
हटके डेस्क: कोरोना वायरस की वजह से दुनिया काफी परेशान हो चुकी है। इस वायरस ने अभी तक करोड़ों लोगों को संक्रमित कर दिया है। कई देश इस जानलेवा बीमारी की वैक्सीन ढूंढने में लगे हैं। कई ने दावा भी किया है कि उन्होंने वायरस का इलाज ढूंढ लिया है। हालांकि, किसी ने भी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। भारत में भी कोरोना तेजी से फ़ैल रहा है। डब्लूएचओ के मुताबिक, अब ये वायरस हवा से भी फ़ैल रहा है। भारत में इसकी टेस्टिंग और इलाज के लिए अस्पताल से ली जा रही फीस पर काफी विरोध प्रदर्शन हो रहा है। इस बीच ऑस्ट्रेलिया ने एक बड़ी घोषणा की है। इस देश की सरकार ने ऐलान किया है कि जब कोरोना वैक्सीन बन जाएगा तो ये देश अपने सभी नागरिकों को मुफ्त में इंजेक्शन लगाएगा। इस तरह मदद करेगा फंडिंग....
| Published : Jul 19 2020, 10:06 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
वैक्सीन ईजाद होते ही ऑस्ट्रेलिया अपने देश के नागरिकों को मुफ्त में कोरोना वैक्सीन देने वाला पहला देश बन जाएगा।
यूनिवर्सिटी ऑफ क्वींसलैंड कोरोना वैक्सीन के ट्रायल को अब इंसानों में अपना रहा है। अगर ये कामयाब हो जाएगा तो लोगों को इसे मुफ्त में दिया जाएगा।
सरकार ने वैक्सीन बनने पर उसे 100 मिलियन डोज तौयार करने की प्रक्रिया पर काम करना शुरू कर दिया है। इससे ऑस्ट्रेलिया के हर नागरिक को वैक्सीन मिलेगा और उनसे पैसे भी नहीं लिए जाएंगे।
क्वींसलैंड के स्टेट इनोवेशन मिनिस्टर केट जोंस का कहना है कि उनके देश के नागरिक उनकी पहली प्राथमिकता है। वो सबसे पहले अपने देश के नागरिकों को इंजेक्शन लगवाएंगे।
तैयार किये गए 100 मिलियन वैक्सीन का लाभ सबसे पहले क्वींसलैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड को मिलेगा। वहां एक-एक नागरिक को इसका इंजेक्शन दिया जाएगा वो भी मुफ्त।
यहां 13 जुलाई से कोरोना वैक्सीन के ट्रायल की शुरुआत हई है। अगर ये परिक्षण सफल हो जाता है तो 2021 तक इसे बड़े पैमाने पर बना लिया जाएगा।
अभी कोरोना वैक्सीन को बनाने का अधिकार CSL को दिया गया है लेकिन यूनिवर्सिटी ऑफ़ क्वींसलैंड भी इसे बना रही है। उसे विश्वास है कि वो पहले वैक्सीन बना लेगी।