खूबसूरत दिखने के लिए नर्स ने खर्चे 98 लाख रु, अब चेहरा देखते ही डर जाते हैं मरीज
हटके डेस्क: कहते हैं भगवान की बनाई हर चीज खूबसूरत होती है। चाहे वो कोई फूल हो या इंसान, हर किसी को भगवान ने खूबसूरत बनाकर भेजा है। लेकिन कुछ लोगों को अपने लुक्स से संतुष्टि नहीं होती। वो अपनी स्किन के साथ छेड़छाड़ कर उसे और बेहतर बनाने की कोशिश करते हैं। ऐसे में कई बार चीजें बिगड़ जाती है और इंसान का चेहरा बर्बाद हो जाता है। इसी का एक उदाहरण है ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली एक नर्स। वैसे तो 31 साल की ये नर्स पहले से ही काफी खूबसूरत थी, लेकिन उसे अपना पूरा फिगर और लुक बदलने की सनक सवार हुई। इसके लिए उसने पैसे पानी की तरह बहा दिए। उसने अपनी सर्जरी पर करीब 97 लाख 66 हजार रुपये खर्च किये। इसमें कई तरह की सर्जरी शामिल थी। लेकिन इसके बाद का जो आखिरी रिजल्ट आया, वो काफी शॉकिंग है। महिला की फोटोज देख लोग सदमे में है। सबका कहना है कि उसने अपना चेहरा बर्बाद कर लिया। लेकिन ये महिला खुद को बेहद खूबसूरत मानती है। साथ ही अभी भी वो कुछ और सर्जरी करवाना चाहती है। आइये आपको बताते है इस महिला ने अब तक कितनी सर्जरी करवाई है...
| Published : Sep 02 2020, 10:09 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में रहने वाली 31 साल की तारा जायने मैककोणाची को प्लास्टिक सर्जरी की लत है। उसने अपने नाक, बम इम्प्लांट्स, बोटॉक्स के अलावा होठों में फिलर्स भरवाए हैं।
तारा ने अब तक अपने ट्रीटमेंट पर करीब 98 लाख रुपए खर्च किये हैं। उसका कहना है कि उसे प्लास्टिक सर्जरी करवाना काफी पसंद है। जब चाक़ू उसकी बॉडी को चीरती है तो उसे काफी अच्छा लगता है।
तारा अब आगे अपने आंखों का रंग बदलवाना चाहती है। साथ ही फिगर को और आकर्षक बनाने के लिए वो अपनी पसलियां निकलवाने की प्लानिंग कर रही है।
तारा इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती है। उसने अभी तक अपने ब्रेस्ट की 5 सर्जरी करवाई है। साथ ही इनपर उसने कई हजार डॉलर्स खर्च किये हैं।
तारा का कहना है कि वो तब तक अपनी सर्जरी करवाती रहेगी जब तक लोग उसे प्लास्टिक की गुड़िया ना बुलाने लगे। उसने अपनी सर्जरी के लिए दुनिया के कई देश घूमे है।
आखिरी बार तारा ने यूरोप में अपनी सर्जरी करवाई थी। लेकिन इसी दौरान लॉकडाउन लगा दिया गया। हालांकि, उसके साथ उसकी मां भी थी, जिस वजह से उसे ज्यादा दिक्कत नहीं हुई।
तारा अभी भी यूरोप में ही फंसी है। वो कहती है कि अब जल्द ऑस्ट्रेलिया जाकर वो अपने सर्जन से मिलेगी और अपने ब्रेस्ट का साइज और बड़ा करवाएगी।
हालांकि, जिस अस्पताल में तारा काम करती है, वहां वर्कर्स से लेकर मरीज भी उसे घूरते हैं। लेकिन तारा को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।
तारा के होंठ फिलर्स की वजह से काफी मोटे हो गए हैं। लेकिन तारा को वो काफी पसंद है। अब वो अपनी आंखों को हरे रंग में बदलना चाहती है।
तारा का कहना है कि लोग उसके बारे में क्या कहते हैं, उससे उसे कोई फर्क नहीं पड़ता। वो खुद को बेहद खूबसूरत मानती है, यही काफी है। जल्द ही वो फिर कई प्लास्टिक सर्जरी करवाने को तैयार है।